अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदा होना चाहेगी टीम इंडिया, 6 साल की सबसे भारी बारिश ने छीना चेन्नई का चैन

Share

1. अफगानिस्तान की हार से टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता तो भारत टॉप-4 में जाने की दावेदारी कर सकता था। अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का टारगेट दिया। इसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

2. अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की पिच बनाने वाले क्यूरेटर की संदिग्ध हालात में मौत

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक बुरी खबर आई। जिस मैदान में यह मैच चल रहा था उसकी पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर मोहन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहन सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे। मैच से पहले उन्हें अपने कमरे में मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अवसाद में थे। मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

3. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की जगह पक्की, वेस्टइंडीज-श्रीलंका का पत्ता कटा
अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की टीमें तय हो गई हैं। अच्छी बात ये है कि इस वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया ने इसके लिए क्वालिफाई कर लिया है। आठ टीमों में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के अलावा श्रीलंका वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।

4. एलन मस्क ने डेढ़ लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचने पर लोगों से राय मांगी
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपने हिस्से के 10% शेयर बेचना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर पोल शुरू कर लोगों की राय जानी। इस पोल में 33 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 57% ने यस में जवाब दिया। मस्क ने कहा था कि पोल का रिजल्ट चाहे कुछ भी हो, वे उसे जरूर मानेंगे। यानी अब वे शेयर बेच सकते हैं।

6. क्रूज ड्रग्स केस के गवाह का दावा- उगाही के लिए आर्यन खान को फंसाया
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एक गवाह विजय पगारे ने मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि 2 अक्टूबर को क्रूज पर की गई रेड प्री-प्लान्ड थी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन को कुछ लोगों ने इसलिए फंसाया ताकि इससे मोटा पैसा बनाया जा सके। यह बयान 4 नवंबर को दर्ज कराया गया। गवाह का नाम सुनील पाटिल है।

7. चेन्नई में 6 साल बाद भारी बरसात, तमिलनाडु में औसत से 41% ज्यादा पानी गिरा

चेन्नई में शनिवार सुबह से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 2015 के बाद शहर में पहली बार इतनी ज्यादा बारिश हुई है। प्रशासन ने आगे भी बाढ़ की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पानी में डूबी सड़कों से चलकर लोगों तक पहुंचे। तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पूर्व मानसून एक्टिव है। राज्य में औसत से 41% ज्यादा बारिश हो चुकी है।

8. ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना के वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिलेक्शन पर विवाद
​​​​​​​टोक्यो ओलिंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली बॉक्सर लवलीना विवादों में घिर गई हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए उनके सिलेक्शन को कोटा की बॉक्सर ने गलत बताते हुए चुनौती दी है। इस्तांबुल में होने वाली चैंपियनशिप के 70 किलोग्राम भार वर्ग के लिए लवलीना को चुना गया है। कोटा की अरुंधती का कहना है कि लवलीना का सिलेक्शन बिना ट्रायल हुआ है।

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. मेघालय के राज्यपाल मलिक बोले- महाराष्ट्र के अस्पताल में 5-7 लोग मरे तो दिल्ली से शोक संदेश गए; 600 किसानों की मौत पर कोई नहीं बोला
  2. IAS टीना डाबी की बहन रिया के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर नोट्स और स्टडी मटेरियल के मांगे जा रहे पैसे
  3. नवाब मलिक का नया आरोप; कहा- BJP नेता मोहित कंबोज आर्यन खान को किडनैप करने का मास्टरमाइंड, वह समीर वानखेड़े का करीबी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें