अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंडिया कोविड हेल्प ग्रुप में तीन दिनों में जुड़े दस हजार लोग, प्रदेश स्तर पर पहुंच रही है लोगों को मदद

Share

जबलपुर। किसी कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो किसी को अस्पताल की सुविधा। लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर इंडिया कोविड हेल्प ग्रुप की शुरुआत तीन दिन पहले की गई। जिसका स्लोगन रखा गया है आइए हाथ बढ़ाएं– हम भी, हम भी और हम भी। लोगों के बीच एक- दूसरे की मदद करने का जुनून इस तरह सवार है कि पिछले तीन दिनों में इस ग्रुप से दस हजार से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

अच्छी बात ये है कि ग्रुप में मध्य प्रदेश के सभी स्थानों से लोग जुड़े हैं। इस कारण मदद भी प्रदेश स्तर पर पहुंच रही है। इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे लोग इसमें सक्रिय हैं। जिसे मदद चाहिए उसका फोन नम्बर, शहर और क्या मदद चाहिए ये साझा किया जा रहा है। उसके बाद ग्रुप के सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की मदद ले लिए आगे आ रहे हैं।जैसे यदि इंदौर में किसी मरीज को अस्पताल नहीं मिल रहा है तो वहां के लोग यह बता रहे हैं कि कौन से अस्पताल में जगह है, जहां जाया जा सकता है। इसके साथ ही जबलपुर के कौन से अस्पताल में बिस्तर खाली मिल जाएगा, इंजेक्शन और दवाएं कहां मिल रही हैं, इन नम्बरों को भी साझा किया जा रहा है।

यही नहीं जो लोग घरों में आइसोलेशन में हैं उनके पास भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था इस ग्रुप के द्वारा हो रही है। जो लोग भोजन पहुंचा रहे हैं उनके नंबर साझा किए जा रहे है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है ज्यादा से ज्यादा मदद करने वाले लोगों को इस ग्रुप से जोड़ा जाए। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

ग्रुप में जुड़े कुछ लोग अपने -अपने क्षेत्रों के कुछ महत्वपूर्ण नंबर भी साझा कर रहे है। साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी बताए जा रहे हैं जिनका उपयोग लोग घर में रह कर भी कर सकते हैं और अपनी परेशानी से कुछ हद तक आराम पा सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें