अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिना मास्क घूमने वाले आवारा लोगों व तमाशाबाजी करने पर प्रशासन ने लगाया अंकुश

Share

देपालपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन का रविवार को सख्त रुख देखने को मिला। रविवार को प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वाले, बिना काम से फालतू घूमने वाले, आवारा तमाशा बाज लोगों के लिए रोको टोको अभियान प्रारंभ किया। चमन चौराहे पर तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह, थाना प्रभारी मीणा कर्णावत, सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस, उपनिरीक्षक दीपक राठौर, उपनिरीक्षक नाहरसिंह सोलंकी के साथ-साथ नगर सुरक्षा समिति के थाना संयोजक रमेशचंद्र राठौर भी अपनी टीम के साथ सक्रिय नजर आए। प्रत्येक आने वाले वाहनों, दोपहिया वाहनों आवारा घूमने वाले लोगों को रोको टोको अभियान के अंतर्गत पूछताछ की व नगर पंचायत एवं पुलिस द्वारा स्पॉट फाइन कार्यवाही भी की गई। इससे फालतू घूमने वाले, बिना काम से वाहनों पर तमाशा बाजी पर अंकुश लगाया। अब देखा जा रहा है कि लॉकडाउन का पालन करवाने में प्रशासन बहुत ही सफलता की ओर बढ़ रहा है। अधिकतर लोग मास्क लगाते नजर आ रहे हैं व दुकानदारों में भी जागरूकता आने से बंद रखे हुए है, फालतू बहानेबाजी नहीं कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें