अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भेड़ियों से अधिक खतरनाक होती हैं कुमर्द की आँखें 

Share

               पुष्पा गुप्ता 

      कुमर्द सबसे बड़े शिकारी में से एक होता है. शेर चीता और बाज  तो एक कहावत है. यह नामर्द अपनी आंखो से, शिकार को एक झटके में घायल करते है और ज्यादातर इनकी शिकार होती है खूबसूरत महिला.

     पहले ये खूबसूरत महिला को तलाशते है। फिर नज़रे मिलाते है, उसके खूबसूरत अंग को अपनी आंखो से निहारते और अपनी आंखो को सेकते है.

    तीसरी आंख उसके बॉम फिगर पर होती है, चौथी आंख उसके उभारों पर डालते है, पांचवी आंख कमर पर, फिर आंखो से ही वो महिलाओ के अंदर की सारी जानकारी लेते है, और अपनी आंखो से ही महिलाओ का बलात्कार कर लेते हैं।

     गलती से महिला की नजर ऐसे पुरुष पर पर जाए, तो पुरुष इतना सीधा सरल और मासूम बन कर मुस्कुराते है, की बेचारी महिला समझ ना पाती है और धोका खा जाती है।

     यह पुरुष अपनी तरफ से महिलाओ को भरोसा दिलाने का कोई कसर नहीं छोड़ता है। तब होता है फोन नंबर का आदान प्रदान। 

  नादान औरत क्या जाने वो आंख टिकाए बैठे है.

महिला बातो में कैसे आएगी वो बात बनाए बैठे है.

       आज हमारे देश में ना जाने कितने कपड़े उतार दिए जाते है, ये बोलकर, कि शादी मैं तुमसे ही करूंगा। बस एक बार तुम मुझपर भरोसा तो करो जानू। मना मत करो।

    एक दिन ये महिला भरोसे में सबकुछ गंवा बैठती है। तब उसे मिलता है तो सिर्फ धोका धोखा, और धोखा। ये पुरुष फिर से अपने शिकार पर निकल पड़ते है. वो कभी ये नही सोचते उन धोखा खाई महिला का क्या होगा।

     तंग आकर, रोकर चिल्लाकर, टूटकर, वो धोखा खाई महिला एक दिन विस्फोटक बारूद की तरह बहुत ही खतरनाक बन जाती है। समाज के लोगो द्वारा उसे नाम दिया जाता है वैश्य, धोखेबाज, दगाबाज, और न जाने क्या-क्या.

      फिर एक दिन वो महिला अपने साथ कितने पुरुष, कितने घरों को, कितने बच्चे और कितने महिलाओ को बर्बाद कर देती है। सिर्फ खुद को मिले धोखे की वजह से।

तो बताईए एक महिला को गलत बनने पर मजबूर किया किसने?

    अरे कुमर्दों! शिकार करना छोड़ो। अपनी आंखों को सेकना छोड़ो। 

सबको अपनी मां बहन की तरह समझो। सादी तो एक दिन होनी ही है। 

अपनी पत्नी को प्यार दो, उनकी इज्जत को समझो, दूसरी को छोड़ो।

   पुरुष बड़ी सफाई देते है और निकल जाते है, कि आजकल शोशल मीडिया पर ही देख लीजिए। जो महिला अच्छे कॉन्टेंट अपलोड करती है, अच्छे वीडियो बनाती है, या अच्छा ज्ञान देती है, बदन को ढक कर शोशल मीडिया पर आती है, आपने गौर किया होगा उन्हें ज्यादा रिएक्शन नहीं मिलते। सपोर्ट नहीं मिलती। उनकी वीडियो को लोग देखना पसंद नही करते।

      अगर कोई महिला अश्लील वीडियो बनाती है, गंदे वीडियो बनाती है, गलत विचार प्रकट करती है, छोटे छोटे कपड़े पहन कर रील बनाती है, अपना बॉम फिगर दिखाती है. आजकल अमूल दूध, बिलायती दूध बहुत दिखा रही है महिलाएं, वहा 

आप मर्दों को देखिए.

     कितने मजे से देखेंगे। उनकी वीडियो में रिएक्शन भी देंगे। शेयर भी करेगें और कॉमेंट में महिला को समझाएंगे गलत वीडियो मत बनाओ अच्छे वीडियो बनाओ.

कितने पुरुष तो पंचायत बिठाकर कमेंट बॉक्स में नेतागिरी भी करने लगते हैं।  ऐसी विडियो बंद होनी चाहिए। सरकार को शोशल मीडिया पर एक्शन लेना चाहिए।  ये समाज को खराब कर रही है, वगेरह वगेरह!!! और खुद बड़े मजे से देखते भी है ! 

    अरे कापुरुषो आपके कहने से कुछ नही होगा ना ही सरकार इसपर सोचेगी महिला खुद समझ और जान गई है आपको क्या पसंद है। उसे गालियां भी देंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

जरूरत है आप खुद को बदलें। खुद की सोच को बदले। अपनी आंखों को सेकना छोड़े। जब तक आप उस तरह की पोस्ट_ विलायती दूध, अमूल दूध और बॉम फिगर को देखना नहीं छोड़ेंगे, तब तक कुछ नही हो सकता.

    जब भी आपको ऐसी पोस्ट मिले उसे इग्नोर करे और अपना कोई भी रिएक्शन कमेंट ना दे। उनकी रिच, एंगेजमेंट खुद ब खुद डाउन होकर गिर जाएगी। जिससे हमारे समाज की महिलाएं आने वाले बच्चियों का भविष्य, उनकी मर्यादा, उनकी इज्जत और देश की संस्कृति बची रहेगी।

    आज शोशल मीडिया पर हर वर्ग के लोग है, देखने वाले सभी लोग जो अपनी आंखों को शोशल मिडिया पर सेकते है, अपनी आंखों को सुकून दिलाते है।

     याद रखिए, अगर आप अब भी नही सुधरे, खुद को नही बदले तो आने वाला समय बहुत ही भयानक होने वाला है। फिर वो दिन दूर नही, जब आपकी बेटी, आपकी बहन, आपकी पत्नि, आपकी बहू भी शोशल मीडिया पर गंदा नाच करेगी, अपना अंग प्रदर्शन करेंगी.

    फिर आप बड़े मजे से उसे देखना और अपना रिएक्शन देते रहना। महिलाओ को आप खुद खराब बनाते है और आप ही उसे सही रास्ते पर ला सकते है। हमारी कोशिश बस यही है आप गलत चीजों को प्रमोट ना करे।

    थोड़ा सपोर्ट उन्हें करे जो अच्छी चीजों को प्रमोट करते है। अच्छी वीडियो, अच्छी पोस्ट बनाते है।

   ताकी सभी महिलाओ को संदेश मिले। हमारे देश के लोग अच्छी पोस्ट अच्छी वीडियो देखना पसंद करते है. पुरुष अपनी आंखों को शिकारी बनाना आंखो को सेकना बंद करे.

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें