सरकार ग्राम समिति के माध्यम से नरवाई निकालने का पैसा दे किसानों को।…….. अग्रवाल
इंदौर। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ सहकारी नेता एवं अपैक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर रामबाबू अग्रवाल ने पर्यावरण के नाम वाले नरवाई जलाने वाले किसानों को दंडित किए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि कानून बनाने और किसानों पर आर्थिक दंड करने से नरवाई जलाना नहीं रुकेगा। सरकार यदि इसे रोकना चाहती है तो अन्य विकल्प तलाशे जाना चाहिए।
श्री अग्रवाल ने सुझाव दिया है की नरवाई निकालने के लिए ट्रैक्टर, डीजल, रोटावेटर आदि में लगने वाला खर्च ग्राम समिति के माध्यम से सरकार किसानों को दे। ताकि भारी भरकम खर्च से किसान घबराएं नहीं और वैकल्पिक तरीके अपनाने को तैयार हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों पर आर्थिक दंड किए जाने से पूरे ग्रामीण इलाकों में आक्रोश है यह विस्फोटक हो सकता है।





