Site icon अग्नि आलोक

*300 कार और 38 प्राइवेट जेट के मालिक है थाईलैंड के राजा, देशभर में 40 हजार से ज्‍यादा संपत्तियां*

Share

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे अमीर शख्‍स कौन है तो निश्चित रूप से जवाब होगा एलन मस्‍क. आपका जवाब सही भी है, लेकिन बात अगर शान-ओ-शौकत की हो तो थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न जिन्‍हें राजा राम के नाम भी जाना जाता है, इनका कोई तोड़ नहीं. राजा राम को दुनिया का सबसे अमीर राजा माना जाता है, भले ही उनके पास एलन मस्‍क जितनी संपत्ति न हो, लेकिन उनकी लग्‍जरी लाइफ किसी भी अमीर शख्‍स के अंदर जलन पैदा कर सकती है. वैसे तो दुनिया में और भी कई राजा है, जिनके पास बेशुमार दौलत है, लेकिन राजा राम की बात इन सभी में सबसे अलग मानी जाती है.क्‍या आपको पता है कि दुनिया का सबसे अमीर राजा कौन है. इस राजा के पास 300 से ज्‍यादा लग्‍जरी कारें और 50 सोने की नाम है. देशभर में 40 हजार से ज्‍यादा संपत्तियां हैं, जिनसे हजारों करोड़ का किराया हर साल आता है.

राजा राम की कुल संपत्ति का अनुमान करीब 50 अरब डॉलर यानी 4.5 लाख करोड़ रुपये के आसपास लगाया जाता है. राजा की संपत्तियों की देखरेख का काम क्राउन प्रॉपर्टी ब्‍यूरो (CPB) करती है, जिसका नियंत्रण राजा ने साल 2018 में अपने हाथ में ले लिया था. इसके बाद यह संस्‍था भी राजा के अधीन ही काम करती है. राजा की अमीरी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरे थाईलैंड में इनकी संपत्तियां हैं, जिनसे हर साल हजारों करोड़ रुपये का सिर्फ किराया आता है. इन संपत्तियों की कीमत तो अलग बात है.

क्‍या है कमाई का असल जरिया
थाईलैंड के राजा राम की कमाई का असली जरिया तो उनकी संपत्तियों से आने वाला किराया ही है. एक अनुमान के मुताबिक, उनकी पूरे थाईलैंड में करीब 6,560 हेक्‍टेअर यानी 16,210 एकड़ जमीनें और संपत्तियां हैं. इन जमीनों पर बनी 40 हजार से भी ज्‍यादा प्रॉपर्टी से उन्‍होंने किराये को लेकर एग्रीमेंट कर रखा है. इन प्रॉपर्टीज में 17 हजार से भी ज्‍यादा तो सिर्फ बैंकॉक में ही हैं, जिनमें कॉमर्शियल बिल्डिंग, होटल, महल और रिजॉर्ट आदि शामिल हैं. जाहिर है कि इन संपत्तियों से राजा को हर साल हजारों करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ किराये के रूप में होती है. यही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है.

बैंकों में भी बड़ी हिस्‍सेदारी
राजा राम के पास थाईलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक समूह सियाम कॉमर्शियल बैंक में करीब 23 फीसदी हिस्‍सेदारी है, जो उनकी कमाई का दूसरा सबसे बड़ा जरिया है. इसके अलावा सियाम सीमेंट ग्रुप जो देश का दूसरा सबसे बड़ा औद्यागिक समूह है, इसमें भी राजा राम के पास 33 फीसदी की हिस्‍सेदारी है. यही दोनों कंपनियां उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बनी हुई हैं. इस कमाई की वजह से ही राजा राज आज भी दुनिया के सबसे अमीर राजा बने हुए हैं.

कितनी लग्‍जरी है इनकी लाइफ
राजा राम की लग्‍जरी लाइफ का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि उनके पास हजारों प्रॉपर्टी हैं, इतनी कि अगर वह एक प्रॉपर्टी पर एक रात बिताएं तो भी 47 साल तक बिना दोहराए अलग-अलग प्रॉपर्टीज में रह सकते हैं. इसके अलावा उनके बेडे़ में 38 प्राइवेट जेट और एयरक्राफ्ट हैं, जिसमें कुछ हेलीकॉप्‍टर भी शामिल हैं. राजा राम के महल में 300 से ज्‍यादा लग्‍जरी कारें खड़ी रहती हैं, जिसमें रॉल्‍स रॉयल्‍स, बेंटले, मर्सिडीज जैसी सुपरकारें शामिल हैं. इतना ही नहीं, उनकी लग्‍जरी संपत्तियों में 52 सोने की बोट भी शामिल है. इन सभी चीजों के अलावा हीरे-जवाहरात और सोने-चांदी के गहनों की बात ही अलग है.

दुनिया के अन्‍य अमीर राजा

Exit mobile version