Site icon अग्नि आलोक

सबसे बड़े महल का राजा…इनकी विलासिता के किस्से दुनिया भर में मशहूर

Share

राजा महाराजाओं के विलासिता के किस्से-कहानियां तो आपने पढ़ी होगी, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि आज के जमाने में भी राजाओं के ठाट-बाट कम नहीं है। इंडोनेशिया से सटा एक देश है ब्रुनई। यहां के राजा हैं हसनल बोल्कैया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन।

इनकी विलासिता के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। हाल ही में राजा ने 200 मिलियन डॉलर( 16 अरब रुपए ) में एक यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया है। यह यूनिवर्सिटी युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन दादा के याद में खोली जानी है।

क्विन एलिजाबेथ के बाद सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला सुल्तान

बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें यांग डि-पर्टुआन (सुल्तान) हैं। 1984 में अंग्रेजों के जाने के बाद से वे ब्रुनई के प्रधानमंत्री पद पर भी हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद बोल्कैया सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा भी हैं। उन्होंने 2017 में 50 साल राज करने पर गोल्डन जुबली मनाई थी।

ब्रुनेई के राजा बेशुमार दौलत के मालिक हैं। उन्हें तमाम सरकारी सुविधाएं मिलती हैं और टैक्स भी नहीं देना पड़ता है।

बाल कटवाने पर महीने में 16 लाख रुपए का खर्चा, लंदन से आता है नाई

ब्रुनेई जैसे छोटे से देश में सुल्तान सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के साथ-साथ सबसे अमीर राजाओं में भी हैं। साल 1980 तक वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। फोर्ब्स के अनुसार, हसनल बोल्कैया की कुल संपत्ति 2008 में 1.4 लाख करोड़ रुपए थी।

उसके बाद का कोई ब्योरा सार्वजनिक नहीं है। द टाइम्स यूके के अनुसार, हसनल बोल्कैया अभी भी बाल कटवाने पर लगभग $20,000 (16 लाख रुपए) खर्च करते हैं। उनके हेयर स्टाइलिश महीने में दो बार प्राइवेट चार्ट से बुलाए जाते हैं।

हसनल बोल्कैया अपने हेयर स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

3 अरब का जहाज खरीदा और 10 अरब रिनोवेशन में खर्च कर दिए

सोने से लोगों का प्यार जगजाहिर है, लेकिन ब्रुनई के सुल्तान हसनल के पास सोने का पानी चढ़ाया हुआ प्राइवेट जेट है। डेली मेल के अनुसार सुल्तान ने खुद के लिए बोइंग 747 विमान खरीदा, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपए है।

राज के विमान के अंदर बैठने के लिए लग्जरी सोफा लगा है।

दिलचस्प ये है कि इसके बाद उन्होंने इसमें अलग से 989 हजार करोड़ खर्च किया। यानी जितने की जहाज नहीं थी, उससे अधिक की एसेसरीज जोड़ी गईं, जिसमें सोने की वॉशबेसिन और आलिशान गोल्ड प्लेटेड खिड़कियां शामिल हैं। इस विमान के फ्लोर पर सोने के तारों वाली कालीन बिछाई गई है जिसे हाथ से बनाया गया है।

ये राजा का विमान है। इसके भीतर सोने के लिए बिस्तर की भी व्यवस्था है।

चूंकि यह एक सरकारी जेट है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन तस्वीरें और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें सुल्तान के आराम के लिए बेडरूम, पर्सनल ऑफिस, मास्टर बेडरूम और तो और हीरे जड़े झूमर लगे हैं।

सुल्तान के पास बोइंग 767-200, एक एयरबस A340-200 और कम से कम दो सिकोरस्की हेलिकॉप्टर भी हैं। इसमें वे तब सफर करते हैं, जब उन्हें विदेशों में जाना पड़ता है। यह एक घंटे में 13,450 किमी तक उड़ सकता है।

विमान के गलियारे में बिछी कालीन और सोने की परत वाली दीवार

खबरें हैं कि बोल्कैया ने अपनी बेटी को उसके एक जन्मदिन पर एयरबस ए340 भी गिफ्ट की थी।

22 कैरेट सोने के गुंबद वाला महल जिसमें 1788 रूम, 257 वॉशरूम

सुल्तान के विलासिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने राजा बनने के बाद 600 मिलियन डॉलर (50 अरब रुपए) का महल बनवाया। इस महल को “इस्ताना नुरुल इमान” के नाम से जाना जाता है।

ब्रुनई की कुल जनसंख्या 4.82 लाख है, लेकिन महल के भीतर प्रवेश का अधिकार बस चुनिंदा लोगों को ही है।

इस महल में 800 कारों को रखने के लिए एक गैराज है। खास बात ये है कि यह महल की दीवारो पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। 20 लाख वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला यह महल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इस महल के गुंबद पर 22 कैरेट सोना जड़ा है।

महल के गुंबद की सालाना सफाई पर भी करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।

इस महल में 1788 कमरे, 257 बाथरूम और पांच स्विमिंग पूल हैं। इसके अलावा इस महल में 110 गैराज और 200 घोड़ों के लिए एयरकंडीशन्ड अस्तबल भी हैं। राजा अपने महलों में जो दावत देते हैं, उसमें सोने के बर्तन में भोजन परोसा जाता है।

महल के भीतर सोने के बर्तन।

90 के दशक की आधी रोल्स रॉयस सुल्तान के पास, गिनीज बुक में नाम दर्ज

सुल्तान के पास तकरीबन 7000 लग्जरी कारें हैं। इनकी कीमत तकरीबन 341 अरब है। इसमें 600 रोल्स रॉयस और 300 फेरारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 1990 के दशक में बिकने वाली सभी रोल्स रॉयस में से आधी बोल्कैया परिवार के पास थीं।

सोने की इस रॉल्स रॉयस की छत स्पेशल तौर पर डिजाइन की गई है, जो बग्घी के छत की तरह है।

उन्हें 2011 में सबसे बड़े रोल्स रॉयस संग्रह के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुल्तान के छोटे भाई रात को ब्रुनई की राजधानी बंदर सिरी बेगावन पर फरारी कारों का काफिला लेकर निकलते हैं।

सुल्तान के पास एक विशेष रोल्स रॉयस भी है, जिसकी छत खुल सकती है। यह तो आप समझ ही गए होंगे कि इस कार के ग्रिल्स से लेकर टायरों तक पर सोने की परत चढ़ी हुई है।

दुनिया की एक मात्र राइट हेंड मर्सिडिज बेंज भी

सुल्तान के कार कलेक्शन में एक लेम्बोर्गिनी मर्सिएलेगो एलपी640, बेंटले कॉन्टिनेंटल आर, फेरारी मिथोस कॉन्सेप्ट कार, दोनों फेरारी 456 जीटी सेडान, दुनिया में एकमात्र राइट हेंड मर्सिडीज-बेंज सीएलके-जीटीआर और पांच मैकलेरन एफ1 शामिल हैं।

30 बंगाल टाइगर वाला चिड़ियाघर, सर्कस की तरह ट्रेंड जानवर

इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार सुल्तान के पास एक चिड़ियाघर भी है, जिसमें लगभग 30 बंगाल टाइगर हैं। ये टाइगर सुल्तान हसनल बोल्कैया के मनोरंजन के संसाधनों में से एक हैं। इस जू में बाज, राजहंस और काकटो हैं।

चावलक नाम की ये महिला, सुल्तान के चिड़ियाघर में 10 लोगों की टीम का नेतृत्व करती हैं और वहां की इंचार्ज हैं।

कई ऐसे जानवर भी हैं, जिन्हें सर्कस के जानवरों की तरह ट्रेंड किया गया है। ये जानवर बास्केटबॉल खेलने, साइकिल चलाने, गाने, बात करने और अन्य जानवरों की आवाज की नकल करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है। वहां काम करने वाली केयरटेकर चावलाक ने बैंकॉक पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सुल्तान जब भी किसी विदेशी मेहमान से मिलते हैं, तो उन्हें जानवरों का खेल दिखाने ले आते हैं।

दुनिया के बेस्ट प्लेयर से डिजाइन कराया गोल्फ कोर्स

सुल्तान गोल्फ के शौकीन हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे सफल गोल्फ खिलाड़ी जैक निक्लॉस को गोल्फ कोर्स डिजाइन करने के लिए हायर किया। सुल्तान चाहते थे कि उनके सैकड़ों होटलों में से एक एम्पायर होटल में में गोल्फ कोर्स बनाया जाए।

किंग ऑफ ब्रुनई के गोल्फ कोर्ट की एक तस्वीर।

Exit mobile version