सावन माह शुरू होने के साथ ही पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। दो हजार से अधिक सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से कांवड़ ोमार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रूट डायवर्जन भी लागू हो गया है। अंबाला और देहरादून रोड फिलहाल वन-वे है। एक तरफ से कांवड़िये निकलेंगे। दूसरी तरफ से हल्के वाहनों को चलने की छूट रहेगी। 17 जुलाई से वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। वहीं एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य चालक दल के सदस्य 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटेंगे। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं। हम एक्सिओम-4 की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। एक तरफ पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए खुले Kap’s Cafe पर गुरुवार तड़के 1:50 बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में घटना को लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 12 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई सीधे कैफे की दीवारों और खिड़कियों पर लगीं। कैफे की बिल्डिंग को साफ तौर पर नुकसान हुआ है। दीवारों में छेद हैं और कांच टूट चुके हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से कहा है कि नेताओं को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि जब आपको कोई 75 साल का होने पर बधाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको रुक जाना चाहिए। दूसरों को काम करने का मौका देना चाहिए। पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

अस्पताल लूट नहीं पाएंगे… सरकार कर रही है इंतजाम
अस्पतालों द्वारा बढ़ाए गए बिलों पर लगाम लगाने के लिए सरकार बीमा क्लेम पोर्टल को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत लाने की तैयारी कर रही है। इस कदम से इंश्योरेंस कंपनियों को मोलभाव करने की शक्ति मिलेगी और इलाज की दरों को नियंत्रित किया जा सकेगा। परिणामस्वरूप, आम लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता होने की संभावना है।

अस्पताल के बढ़े बिलों पर सरकार शिकंजा कसने वाली है। उसने बीमा कंपनियों के नाम पर की जा रही अस्पतालों की मनमानी बिलिंग को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाए की तैयारी कर ली है। यह कदम खासकर बीमा कवर वाले मरीजों से वसूले जाने वाले बढ़े हुए बिलों को रोकेगा। सरकार मौजूदा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम पोर्टल को वित्त मंत्रालय और इंश्योरेंस रेगुलेटर (IRDAI) के अंतर्गत लाने की योजना बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अस्पतालों की ओर से इलाज के खर्च को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। यह इंश्योरेंस कंपनियों को प्रीमियम बढ़ाने पर मजबूर करता है। इससे आम लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना मुश्किल हो रहा है। सरकार का मानना है कि इस कदम से इंश्योरेंस कंपनियों की मोलभाव करने की ताकत बढ़ेगी। इलाज की दरों को कंट्रोल किया जा सकेगा।
प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओन की ग्लोबल मेडिकल ट्रेंड रेट्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हेल्थकेयर का खर्च 2025 में 13% तक बढ़ने का अनुमान है। यह वैश्विक औसत 10% से ज्यादा है। पिछले साल यह आंकड़ा 12% था।
मरीजों के लिए इलाज की लागत बढ़ा रहे हैं अस्पताल
सरकार और इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के एक विश्लेषण में पाया गया कि अस्पताल मरीजों के लिए इलाज की लागत बढ़ा रहे हैं। वे उन लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं जिनके पास महंगा इंश्योरेंस कवर है। एक सरकारी सूत्र ने इस सप्ताह की शुरुआत में यह जानकारी दी।
न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सूत्र के हवाले से बताया कि इस वजह से इंश्योरेंस कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा रही हैं। इससे कई लोगों के लिए इंश्योरेंस लेना मुश्किल हो गया है। वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
NHCX वाली चाल से क्या होगा फायदा?
सूत्र ने कहा कि नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज (NHCX) की ‘सख्त निगरानी’ से इंश्योरेंस कंपनियों की ‘सामूहिक सौदेबाजी की शक्ति’ में सुधार होगा। यह प्लेटफॉर्म इंश्योरेंस कंपनियों, हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और मरीजों के बीच एक कड़ी के रूप में काम करता है। इससे इलाज की दरों को तय करने में मदद मिलेगी।
फिलहाल, इस एक्सचेंज की देखरेख स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से की जाती है। अथॉरिटी की वेबसाइट के अनुसार, इसे इंश्योरेंस रेगुलेटर के ‘परामर्श’ से विकसित किया गया था। IRDAI हेल्थ एक्सचेंज को रेगुलेट नहीं करता है। लेकिन, वह प्लेटफॉर्म पर इंश्योरेंस कंपनियों को रेगुलेट करता है।
उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम आय में वार्षिक बढ़ोतरी 2024-25 में घटकर 9% रह गई है। एक साल पहले यह 20% से ज्यादा थी। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि प्रीमियम कई लोगों के लिए महंगा हो गया है। इससे पॉलिसी रिन्यूअल कम हो रहे हैं।
सीधे शब्दों में कहें तो सरकार अस्पतालों की मनमानी बिलिंग पर लगाम लगाने के लिए इंश्योरेंस क्लेम पोर्टल को वित्त मंत्रालय के अधीन लाने जा रही है। इससे इंश्योरेंस कंपनियों को इलाज की दरों पर मोलभाव करने में मदद मिलेगी। आम लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता हो सकेगा।
म्प के हमलावर को अब नहीं चाहिए वकील
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प पर हत्या के प्रयास के आरोपी रयान राउथ अपने बचाव पक्ष के वकीलों को हटाना चाहता हैं। राउथ पर आरोप है कि उसने पिछले साल फ्लोरिडा में ट्रम्प के गोल्फ कोर्स पर उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। अब राउथ अपने नियुक्त किए गए फेडरल पब्लिक डिफेंडरों को हटाना चाहता है।

फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प पर हत्या के प्रयास के आरोपी रयान राउथ अपने बचाव पक्ष के वकीलों को हटाना चाहता हैं। राउथ पर आरोप है कि उसने पिछले साल फ्लोरिडा में ट्रम्प के गोल्फ कोर्स पर उनकी हत्या करने की कोशिश की थी। अब राउथ अपने नियुक्त किए गए फेडरल पब्लिक डिफेंडरों को हटाना चाहता है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, राउथ की तरफ से पेश वकील क्रिस्टी मिलिटेलो और रेनी मिशेल सिहोला को हटाने के प्रस्ताव पर सुनवाई गुरुवार को फोर्ट पियर्स में होगी। राउथ 59 साल का है। वह अब इन वकीलों की मदद क्यों नहीं चाहता, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अभी यह भी साफ़ नहीं है कि राउथ किसी नए वकील को रख रहा है या खुद ही अपना केस लड़ेगा।
अभियोजकों का कहना है कि राउथ ने ट्रम्प की हत्या की योजना कई हफ़्तों पहले ही बना ली थी। 15 सितंबर, 2024 को जब ट्रम्प वेस्ट पाम बीच कंट्री क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, तब राउथ ने झाड़ियों के बीच से राइफल से निशाना साधा। ट्रम्प के दिखाई देने से पहले एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने राउथ को देख लिया। आरोप है कि राउथ ने एजेंट पर राइफल तान दी, जिसके बाद एजेंट ने गोली चला दी। इससे राउथ ने अपना हथियार गिरा दिया और बिना गोली चलाए भाग गया।
लॉ इनफोर्समेंट अधिकारियों को एक गवाह से मदद मिली। अभियोजकों ने कहा कि गवाह ने अधिकारियों को बताया कि उसने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा था। इसके बाद गवाह को पुलिस हेलीकॉप्टर में पास के एक अंतरराज्यीय मार्ग पर ले जाया गया, जहां राउथ को गिरफ्तार किया गया और गवाह ने पुष्टि की कि यह वही व्यक्ति था जिसे उसने देखा था।
दोषी पाए जाने पर हो सकता है आजीवन कारावास
राउथ पर एक प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या का प्रयास करने, हिंसा का अपराध करने के लिए हथियार रखने, एक संघीय अधिकारी पर हमला करने, एक अपराधी होने के नाते गन और गोला-बारूद रखने और एक मिटाए गए सीरियल नंबर के साथ गन रखने के आरोप हैं। संघीय आरोपों के अलावा राउथ पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के राज्य आरोप भी हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। राउथ का मुकदमा सितंबर में शुरू होने वाला है। फेडरल अधिकारियों ने कहा है कि अगर वह दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, राउथ ने एक मोशन दायर किया है जिसमें उन्होंने अपने नियुक्त किए गए वकील क्रिस्टी मिलिटेलो और रेनी मिशेल सिहोला को हटाने की मांग की है। इस मोशन पर सुनवाई फोर्ट पियर्स में गुरुवार को होगी। मोशन में राउथ ने यह नहीं बताया कि वह अब इन वकीलों से अपना केस क्यों नहीं लड़वाना चाहते। वकीलों ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
रात 1:50 बजे कपिल के कैफे पर करीब 12 गोलियां चलीं; स्टाफ अंदर था, बिल्डिंग को नुकसान
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए खुले Kap’s Cafe पर गुरुवार तड़के 1:50 बजे अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में घटना को लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 12 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से कई सीधे कैफे की दीवारों और खिड़कियों पर लगीं। कैफे की बिल्डिंग को साफ तौर पर नुकसान हुआ है। दीवारों में छेद हैं और कांच टूट चुके हैं।

घटना के वक्त कैफे के अंदर ही था स्टाफ
समीर कौशल ने बताया कि इलाका पूरी तरह रिहायशी है। कैफे के सामने ही एक डे-केयर सेंटर है, जहां दिन में छोटे बच्चे रहते हैं। आस-पास दुकानें और खाने-पीने की जगहें भी हैं। इतनी रात को गोलियों की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। उन्होंने आगे बताया, ‘घटना के वक्त कैफे का स्टाफ अंदर मौजूद था, जो बेहद डर गया था, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोग अभी भी सदमे में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की जा रही है।’
हिंदू समुदाय पर लगातार हो रहे हमले
समीर कौशल ने आगे बताया कि यह सरे शहर में कुछ ही दिनों में हुआ तीसरा हमला है जिसमें हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी बिजनेसमैन सतविंदर शर्मा के ऑफिस पर गोलीबारी हुई थी। उससे पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर के तीन अधिकारियों पर हथियारों से हमला किया गया था। इन घटनाओं ने स्थानीय भारतीयों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।
कपिल शर्मा ने नहीं दी अब तक कोई प्रतिक्रिया
इस मामले पर अब तक कपिल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह कैफे हाल ही में शुरू हुआ था और लोकल इंडियन कम्युनिटी के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा था।

ऋषभ पंत
तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त अंगुली में गेंद लगी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पंत के मैदान से बाहर जाने के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर पर ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे और उन्होंने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला।
इंग्लैंड ने जीता टॉस
लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।

पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे थे और गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी जिसके बाद वह दर्द में नजर आए। पंत को देखने के लिए मैदान पर फिजियो आए जिन्होंने स्प्रे भी किया। फिजियो ने पंत को पीने के लिए कुछ दिया, लेकिन उन्हें दर्द ज्यादा हो रहा था जिसके बाद जुरेल को मैदान पर उतारा गया। ड्रेसिंग रूम में भी पंत दर्द में नजर आ रहे थे। फिजियो हालांकि, उनकी देखरेख कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि पंत की चोट कितनी गंभीर है।
शुरुआती झटकों के बाद संभला इंग्लैंड
नीतीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए और दोनों ओपनरों को जल्द पवेलियन भेजा। इंग्लैंड को 43 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। नीतीश ने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया और वह 40 गेंदों में 23 रन बना पाए। नीतीश ने फिर जैक क्राउली को भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 43 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दो झटके लगने के बाद जो रूट ने ओली पोप के साथ मिलकर पारी संभाली और पहले सत्र में भारत को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। रूट और पोप के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है।

‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’
कल रिलीज नहीं होगी ‘उदयपुर फाइल्स’
विवादों में फंसी अभिनेता विजय राज की फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। जिसके बाद फिल्म 11 जुलाई को तय तिथि पर रिलीज नहीं हो सकेगी।
‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ की रिलीज पर तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि केंद्र सरकार जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर उस पुनरीक्षण आवेदन पर फैसला नहीं ले लेती, जिसमें सीबीएफसी द्वारा फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती दी गई है। यानी अब साफ है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ फिलहाल कल 11 जुलाई को रिलीज नहीं हो रही है।
कोर्ट ने की ये टिप्पणी
मामले में न्यायालय ने कहा है कि चूंकि याचिकाकर्ता को पुनरीक्षण उपाय अपनाने के लिए कहा गया है, इसलिए अंतरिम राहत की याचिका पर फैसला होने तक रिलीज पर रोक लगा दी जानी चाहिए। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि फिल्म सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ सकती है और भड़काने का काम कर सकती है। इसलिए सीबीएफसी द्वारा दिए गए प्रमाणन पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है।
11 जुलाई को रिलीज होनी थी फिल्म
‘उदयपुर फाइल्स’ 2022 के उदयपुर हत्याकांड पर आधारित है। जहां कन्हैयालाल नाम के एक टेलर की दो समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। फिल्म कल यानी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिलहाल अब फिल्म कल रिलीज नहीं होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर तत्काल सुनवाई से किया था इंकार
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ की रिलीज के खिलाफ याचिका को तत्काल सुनने से इनकार करते हुए कोई लिखित आदेश पारित नहीं किया था। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया जब आरोपी मोहम्मद जावेद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि पीठ की टिप्पणी ‘फिल्म को रिलीज होने दीजिए’ के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। ऐसे में कोर्ट ने अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्ट किया।

राधिका यादव
गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या
गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी।
मोर्चरी में रखवाया गया शव
राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व, प्रबन्धक थाना सेक्टर-56, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व मृतका के शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखवाया गया।
पीठ पर मारी तीन गोली
मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नही थे, मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते गुरुवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसको तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। घटना के बाद राधिका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आरोपी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या
पटना में बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकितास्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव की है। मृतक की पहचान रमाकांत यादव के रूप में हुई है।

रामाकांत यादव का प्रोफाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम रमाकांत यादव अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। तभी अचानक अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में सभी लोगों ने उन्हें बिहटा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जो रूट
लार्ड्स टेस्ट के तीसरे सत्र की शुरुआत में भारत को मिली सफलता
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया और इंग्लैंड ने चार विकेट पर 251 रन बना लिए हैं।
पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 251 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक जो रूट 191 गेंदों में 99 और कप्तान बेन स्टोक्स 102 गेंदों में 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट ले चुके हैं जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता अपने नाम की है।
इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी हैं। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया। पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत झटकों के साथ हुई। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने सलामी जोड़ी को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए। पहले नीतीश ने बेन डकेट को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद जैक क्राउली को विकेट के पीछे पंत से कराया। दोनों ने क्रमश: 23 और 18 रन बनाए।
इसके बाद जो रूट और ओली पोप मोर्चा संभाला और दूसरे सत्र में भारत को कोई सफलता नहीं हासिल करने दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 गेंदों में 109 रन की शतकीय साझेदारी हुई, जिसे जडेजा ने तीसरे सत्र में तोड़ा। उन्होंने पोप को अपना शिकार बनाया। वह 104 गेंदों में चार चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैरी ब्रूक को बुमराह ने बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए। फिलहाल क्रीज पर रूट और स्टोक्स मौजूद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 170 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रूट अपने 37वें टेस्ट शतक से महज एक रन दूर हैं।

वडोदरा पुल हादसा
वडोदरा हादसे में चार इंजीनियर निलंबित
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वडोदरा में महिसागर नदी पर बीते दिन पुल के ढहने के सिलसिले में राज्य के सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अब भी लोग लापता हैं। सड़क एवं भवन विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री पटेल ने विशेषज्ञों से पुल की मरम्मत, निरीक्षण और गुणवत्ता जांच पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसी रिपोर्ट के आधार पर चारों इंजीनियरों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।
राज्य के अन्य पुलों का तुरंत गहन निरीक्षण करने का आदेश
तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए लोगों में कार्यकारी अभियंता एनएम नायकवाला, उप कार्यकारी अभियंता यूसी पटेल और आरटी पटेल के साथ-साथ सहायक अभियंता जेवी शाह शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इस घटना के मद्देनजर राज्य के अन्य पुलों का तुरंत गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया है।न
तीन से चार लोग अभी भी लापता
इससे पहले बुधवार सुबह वडोदरा के पादरा कस्बे के पास गंभीरा गांव के पास आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाले चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए थे। वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने दिन में बताया, ‘अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन से चार लोग अभी भी लापता हैं। तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है।’

कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में बीच हवा में टकराए दो विमान
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर में भारत के एक छात्र पायलट की मौत हो गई। मृतक छात्र पायलट की पहचान श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है। वह कनाडा में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। हादसा मंगलवार सुबह स्टीनबैक नाम के इलाके के पास हुआ, जो कनाडा के विंनीपेग शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है। इस हादसे में एक और छात्र पायलट की भी मौत हो गई, जिसका नाम सावाना मे रोयेस था। वह कनाडा की रहने वाली थीं और अपने पायलट पिता के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं।
टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे दोनों
दोनों पायलट हार्व्स एयर नाम की फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे थे। मामले में स्कूल के प्रमुख एडम पेनर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों पायलट टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे और लैंडिंग स्ट्रिप की ओर आ रहे थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास, टोरंटो ने बताया कि वह श्रीहरि के परिवार, फ्लाइट स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है और हर तरह की सहायता दे रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
दोनों छोटे, एकल इंजन वाले विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए और मलबे से दोनों पायलटों के शव बरामद किए गए। किसी विमान में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था।
चश्मदीद ने बयां किया हादसा
स्टीनबैक में रहने वाले नथानिएल प्लेट ने बताया कि उन्होंने मंगलवार सुबह एक तेज धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा, ‘ये जरूर प्लेन क्रैश है।’ थोड़ी देर बाद उन्होंने काले धुएं का बड़ा गुबार देखा और फिर एक और धमाका हुआ। वहीं इस मामले में कनाडा की ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (टीएसबी) ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एजेंसी देश में हुए हर तरह के हवाई हादसों की जांच करती है।.

सुप्रीम कोर्ट – फोटो : अमर उजाला
‘आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग’
बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के वकील ने पुनरीक्षण को गलत बताया। पुनरीक्षण में आधार कार्ड को दस्तावेजों की सूची से बाहर रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक नहीं लगाई है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने अंतरिम रोक की मांग नहीं की है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने कहा कि हम सांविधानिक संस्था को वह करने से नहीं रोक सकते जो उसे करना चाहिए। कोर्ट ने चुनाव आयोग को अपना हलफनामा दायर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं याचिकाकर्ताओं को उसके एक सप्ताह बाद जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने तीन मुद्दों पर मांगा जवाब
सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग से तीन मुद्दों पर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अदालत के समक्ष जो मुद्दा है वह लोकतंत्र की जड़ और मतदान के अधिकार से जुड़ा है। याचिकाकर्ता न केवल चुनाव आयोग के मतदान कराने के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि इसकी प्रक्रिया और समय को भी चुनौती दे रहे हैं। इन तीन मुद्दों पर जवाब देने की जरूरत है।
पुनरीक्षण को बिहार चुनाव से क्यों जोड़ रहे: सुप्रीम कोर्ट
इससे पहले सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि आप इस प्रक्रिया को नवंबर में होने वाले चुनाव से क्यों जोड़ रहे हैं? यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो पूरे देश के चुनाव से स्वतंत्र हो सकती है। इस पर चुनाव आयोग के वकील ने कहा कि प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुनवाई का अवसर दिए बिना किसी को भी मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।
खामेनेई के पूर्व सलाहकार की धमकी पर ट्रंप ने कसा तंज
ईरान और अमेरिका के बीच जंग के मैदान पर लड़ाई भले ही रुक गई हो, लेकिन जुबानी जंग लगातार जारी है। इस बीच, ईरान के एक अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी दी है। ईरानी अधिकारी जवाद लारीजानी ने टीवी पर बोलते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मार-ए लागो स्थित घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। गौरतलब है कि जवाद लारीजानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पूर्व सलाहकार हैं।
जवाद लारीजानी ने दी ट्रंप को धमकी
ईरानी टीवी पर बोलते हुए जवाद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने कामों का अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कुछ ऐसे काम किए हैं, जिसके कारण अब वे मार-ए-लागो में अपने आवास में धूप भी नहीं सेंक पाएंगे। जब वे पेट के बल सूर्य की ओर लेटे होंगे तभी एक छोटा सा ड्रोन आएगा और उनको निशाना बना सकता है। यह बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से ड्रोन से धूप का मजा लेते राष्ट्रपति को निशाना बनाना बहुत आसान होगा।
ट्रंप ने हंसी में उड़ाई धमकी
वहीं जब ट्रंप से ईरानी अधिकारी की इस धमकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। ट्रंप ने कहा कि मैं धूप ही नहीं सेंकता। ट्रंप ने कहा मुझे नहीं याद आखिरी बार कब मैंने ऐसा किया था। शायद सात साल की उम्र में ऐसा किया हो। अब मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है।
हाल ही में सार्वजनिक मंच पर नजर आए थे खामेनेई
इससे पहले बीते शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पहली बार जनता के सामने आए थे। बीते शनिवार को तेहरान में एक धार्मिक कार्यक्रम में खामेनेई की मौजूदगी दिखी। बीते दिनों अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए थे, जिसके बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अफवाहें भी उड़ रही थीं।
इस्राइल ने अचानक किए थे हमले
बता दें कि 13 जून को इस्राइल ने ईरान पर अचानक हवाई हमले शुरू कर दिए थे। ये हमले ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर किए गए थे। इस्राइल का आरोप है कि ईरान गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार बना रहा है, हालांकि ईरान लगातार इससे इनकार करता रहा है। इन हमलों में अमेरिका ने भी इस्राइल का समर्थन किया था। इससे दोनों देशों के बीच दशकों पुराना छद्म युद्ध अब खुलकर सामने आ चुका है।
हमलों में 900 ईरानियों की मौत
ईरान की न्यायपालिका के मुताबिक, इन हवाई हमलों में 900 से ज्यादा ईरानी नागरिकों की जान गई। वहीं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल के शहरों पर मिसाइलें बरसाईं। इन हमलों में इस्राइल में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई। दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
लव अफेयर में पति बना हैवान, पत्नी का रेता गला
ओडिशा में प्रेम संबंधों में एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से गला दिया और उसके लिव इन पार्टनर के निजी अंग को क्षत-विक्षत कर दिया। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भुवनेश्वर/जयपुर: ओडिशा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। ओडिशा के जाजपुर में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी अलग रह रही पत्नी का गला काट दिया। इतना ही नहीं उसके साथ लिव इन पार्टनर के गुप्तांगों (प्राइवेट पार्ट) को भी कथित तौर पर क्षत-विक्षत कर दिया। इस घटना में दोनों पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना उनके प्रेम-प्रसंग को लेकर गुस्से में आकर घटी। आरोपी की पहचान कोरेई के जरादा गांव निवासी मनोज कुमार मोहंती के रूप में हुई है।
दोनों पीड़ितों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया और उसके साथ रहने वाले साथी के गुप्तांगों को धारदार हथियार से क्षत-विक्षत कर दिया। पीड़ितों के गले पर गहरे घाव पाए गए और कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला लगभग एक साल पहले अपने ससुराल वालों द्वारा बार-बार प्रताड़ित किए जाने के बाद जरादा स्थित अपने ससुराल से चली गई थी और तब से प्रशांत के साथ रह रही थी। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने कहा कि उसके पति के परिवार ने पारिवारिक सुलह बैठक की आड़ में उसे और प्रशांत को मलाहाट के पास नहर बुलाया और फिर धोखा दिया।
भारत-नेपाल सीमा पर मस्जिदें और मदरसे क्यों बना रहा तुर्की, पाकिस्तान के दोस्त की नीयत पर सवाल
पाकिस्तान का दोस्त तुर्की भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाली इलाके में मस्जिदें और मदरसे बनवा रहा है। इससे भारत की चिंता बढ़ गई है। तुर्की घोषित रूप से पाकिस्तान का दोस्त है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी तुर्की ने पाकिस्तान की न सिर्फ सैन्य बल्कि कूटनीतिक तौर पर भी मदद की थी। तुर्की ने भारत के खिलाफ अपने सैन्य ऑपरेटरों को भी पाकिस्तान में तैनात किया था। तुर्की कश्मीर मुद्दे पर भी पाकिस्तान का समर्थन करता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाकर भारत को घेरने की नाकाम कोशिशें करता है। ऐसे में नेपाल में तुर्की की मौजूदगी से भारत चौकन्ना हो गया है।

नेपाल सीमा पर बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें
News 18 ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि तुर्की अब नेपाल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों में तुर्की और पाकिस्तान समर्थित धार्मिक स्थलों और नेटवर्क का विकास भारत के लिए गंभीर और जटिल चुनौतियां पेश करता है। खासकर क्षेत्रीय सुरक्षा, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और सीमा पार कट्टरपंथ की संभावना ने भारत की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
नेपाल में क्या कर रहा तुर्की
नेपाल में तुर्की की मौजूदगी पुरानी है, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्य जरूर नया है। तुर्की के गैर-सरकारी संगठन IHH ने नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है। IHH चरमपंथी समूहों से जुड़ा है और इसके बारे में कहा जाता है कि इसे तुर्की सरकार और खुफिया एजेंसियों से पैसे और समर्थन भी मिलता है। इस्लामी संघ नेपाल (आईएसएन) जैसे स्वदेशी समूहों के साथ अपने गठजोड़ के जरिए IHH ने अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी के लिए मस्जिदों, मदरसों, अनाथालयों और इस्लामी केंद्रों के निर्माण को प्रायोजित किया है।
नेपाल में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बना रहा तुर्की
तुर्की नेपाल में मस्जिदों और मदरसों का निर्माण कर एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश कर रहा है। पहला- वह नेपाल में वैचारिक पैठ के लिए मानवीय पहुंच बना रहा है और राजनीतिक या रणनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जा सकने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का निर्माण भी कर रहा है। तुर्की-प्रायोजित धार्मिक संस्थानों पर एक विशिष्ट प्रकार के राजनीतिक इस्लाम के प्रसार और कट्टरपंथी एजेंडा-वाहक समूहों को रसद सहायता प्रदान करने का आरोप है। इन्हें तुर्की की सरकारी एजेंसी टीआईकेए और खुफिया एजेंसी (एमआईटी) का समर्थन हासिल है।
भारत के लिए कैसी मुश्किलें
भारत के लिए नेपाल सीमा पर तु्र्की समर्थित तत्वों का उदय मुश्किलें पैदा कर सकता है। इससे सीमावर्ती आबादी में वैचारिक कट्टरता को बढ़ावा मिल सकता है, भारत-विरोधी प्रचार के नए रास्ते खुल सकते हैं। आशंका यह भी है कि इसका इस्तेमाल चरमपंथी एजेंडे के लिए भी किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी जासूसी एजेंसी आईएसआई के माध्यम से, भारत-नेपाल सीमा पर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे प्रांतों में मस्जिदों और मदरसों के तेजी से प्रसार को वित्तपोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर मस्जिदों और मदरसों की संख्या बढ़ी
खुफिया सूत्रों के अनुसार, भारत की सीमा से लगे नेपाली प्रांतों में मस्जिदों की संख्या 2018 में 760 से बढ़कर 2021 में 1,000 हो गई, और इसी अवधि के दौरान मदरसों की संख्या 508 से बढ़कर 645 हो गई। ये संस्थाएं न केवल धार्मिक प्रतिष्ठान हैं, बल्कि इन पर भारत-विरोधी भावनाएं भड़काने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों और चरमपंथी गुर्गों को शरण देने का आरोप है।
भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील क्यों है
खुली भारत-नेपाल सीमा—जिसका अधिकांश भाग बिना बाड़ वाला और ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर गुजरता है—लोगों, धन और यहां तक कि अवैध सामानों की आवाजाही को आसान बनाती है। इस खुलेपन ने पाकिस्तान प्रायोजित समूहों को भारत के खिलाफ आतंकी अभियान शुरू करने के लिए नेपाल को आधार के रूप में इस्तेमाल करने में सक्षम बनाया है। इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के लिए वित्तीय और सैन्य सहायता नेपाली सीमा के रास्ते भेजे जाने के प्रमाण मौजूद हैं।




