अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सूदखोर सराफा व्यापारी ने 9 साल में 15 लाख के बदले वसूले 42 लाख, डेढ़ किलो सोना व 20 किलो चांदी भी नहीं लौटाई, FIR

Share

इंदौर

दौर के दो सराफा व्यापारियों पर एक अन्य व्यापारी की शिकायत पर सूदखोरी का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी व्यापारियों ने 15 लाख के बदले करीब 42 लाख रूपये वसूल कर लिये। जिसके बाद पीड़ित की गिरवी रखे सोने ओर चांदी की रकम भी वापस नहीं की।

TI सुनील शर्मा के मुताबिक स्वप्निल वाजपेयी की शिकायत पर प्रेम वल्लभ नीमा ओर अमरीश नीमा पर सूदखोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक स्वप्निल वाजपेयी की सराफा बाजार में जय शिव वाजपेयी नाम से सोने चांदी की दुकान है। प्रेम ओर उसका बेटा अमरीश नीमा की सराफा बाजार में गोवर्धनलाल रणछोड़ दास ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। पुलिस के मुताबिक दोनों पिता पुत्र 9 सालों से स्वप्निल से ब्याज वसूल रहे थे।

इंदौर पुलिस ने तेज की आरोपी सूदखोरों की तलाश - The Netizen News

मकान के लिये उधार लिये थे 15 लाख, 9 साल में 42 लाख चुकाए
स्वप्निल ने बताया कि उसने 2012 में शिक्षक नगर में मकान खरीदा था। उसे मकान के लिए कुछ पैसे कम पड़े तो उसने प्रेम वल्लभ नीमा और अमरीश नीमा से 15 लाख रुपए ब्याज पर लिये थे। स्वप्निल ने 2019 तक लगातार ब्याज और पूरे रुपए चुका दिये। स्वप्निल ने पुलिस को बताया कि अमरीश ने 8 दिन बाद जेवर लौटाने का कहा। लेकिन इसके बाद से उसने आज तक गिरवी रखा सोना व चांदी नहीं लौटाया।

डेढ़ किलो सोना और 20 किलो चांदी गिरवी रखी
स्वप्निल ने पुलिस को बताया कि उसने नीमा पिता-पुत्र के पास डेढ़ किलो सोना ओर 20 किलो चांदी है जो गिरवी रखा था। इसके बाद ही उसने 15 लाख रुपए ब्याज पर दिये थे। हम उस 15 लाख की जगह 42 लाख दे चुके हैं जबकि उसके पास हमारी रकम भी रखी हुई है। गिरवी रकम की कीमत करीब 90 लाख रुपए है।

पुलिस पहुंची तो नही मिले पिता पुत्र
सराफा पुलिस के एसआई अनिल शर्मा के साथ गजेन्द्र यादव शुक्रवार को पिता पुत्र को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। लेकिन दबिश देने के पहले ही दोनों गायब हो गए। स्वप्निल ने बताया कि 2019 से लगातार वह सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें