*4 जून के नतीजे इंदौर की राजनीति को फिर से करवट देने वाले होंगे*
*बारिश के बावजूद मालवा मिल चौराहे की महती सभा में वामपंथी समाजवादी वक्ताओं ने एस यू सी आई प्रत्याशी को जीताने की की अपील*
इंदौर। कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी के मैदान छोड़ भागने से इंदौर की राजनीति फिर से करवट लेने के मुहाने पर आ गई है। एसयूसीआई प्रत्याशी अजीत सिंह पवार एकमात्र एसे प्रत्याशी है जो वैचारिक रूप से अन्याय केखिलाफ लड़ते रहे हैं और आगे भी किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहेंगे । इंदौर के मतदाताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह शहर की खरीद फरोख्त की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दे और एसयूसीआई प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर शहर में लोकतंत्र और संविधान बचाने के पक्ष में मतदान करें।

समाजवादीपार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर एस यू सी आई के उम्मीदवार अजीतसिंह पंवार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 जून को मोदी सरकार की विदाई का मज़मून पिछले तीन चरणों के चुनाव में देश के मतदाताओं द्वारा लिखा जा चुका है, जिस पर चौथे चरण में सील लग जाएगी।
डॉ सुनीलम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने को देर से की गई सही कार्यवाही बताते हुए कहा कि इससे इंडिया गठबंधन को चुनाव अभियान तेज करने में मदद मिलेगी।
सभा को सीपीआई के प्रदेश सह सचिव हरिद्वार सिंह, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के रामस्वरूप मंत्री, एसयूसीआई के सुनील गोपाल,प्रदीप पीबी, रूद्रपाल यादव, ओमप्रकाश खटके,प्रमोद नामदेव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हूंए कहां कि इंदौर का चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है और यहां का नतीजा देश की नई राजनीति की शुरूआत होगी । बारिश के बावजूद भी लगातार सभा चलती रही ।तथा श्रोता जमे रहे।
डॉ सुनीलम ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को आखिरकार यह समझ में आ ही गया है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का पार्टी को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि ‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत’।
डॉ.सुनीलम ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने की संभावना व्यक्त की है।
डॉ सुनीलम ने बताया कि देवास के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील ठाकुर को भाजपा के पार्षदों और गुंडों द्वारा केवल इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ बात की थी। अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर, मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लखीमपुर में किसानों को थार जीप से कुचलने वाले हत्यारे आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा टेनी के लिए वोट मांग रहे हैं। यही भाजपा का असली चेहरा है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में मतदाताओं पर वोटिंग के समय लाठियां बरसाई जा रही है ताकि मतदाता भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान न कर सकें।
की के मध्य प्रदेश राज्य कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी हरिद्वार सिंह ने कहा कि पूरे देश में मोदी सरकार की करगुजा क्यों के चलते जनता विरोध में उतर आई है और इस चुनाव में सरकार का जाना निश्चित है उन्होंने कहा कि नोट का कोई मतलब नहीं है और केवल वैचारिक राजनीति करने वाले लोग हैं मोदी सरकार को जवाब दे सकते हैं इसलिए नa भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीने इंदौर म सूची प्रत्याशी अजीत सिंह पवार का समर्थन किया है ताकि वे मजबूती के साथ किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ सके सके ।
सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और खास करके कैलाश विजय की एंड कंपनी ने शहर की राजनीति को भ्रष्ट करने और लोकतंत्र का चीर हरण करने का काम किया है जिसका जवाब 13 मई को इंदौर का मतदाता शानदार तरीके से देगा और शहर की राजनीति 1957, 1967 और 1977 की तरह फिर से करवट लेगी।
सभा को एसयूसीआई के सुनील गोपाल,प्रदीप पीबी, रूद्रपाल यादव, ओमप्रकाश खटके,प्रमोद नामदेव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।युवा कार्यकर्ताओं द्वारा क्रांति गीत से शुरू हुई सभा अंत में जोरदार नारेबाजी के साथ समाप्त हई ।





