अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इस वर्ष इन मशहूर हस्तियों ने की सगाई

Share

वर्ष 2023 खत्म होने में पस कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में हम आपको इस साल से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू कराएंगे। वर्ष 2023 में कई मशहूर हस्तियों ने शादी रचाई है। इस वर्ष कई सेलेब्स की शादियां चर्चा में छाई रही हैं। वहीं, कई हस्तियों ने इस साल अपने पार्टनर के साथ सगाई कर सबको हैरान कर दिया है। इस वर्ष कई फेमस सेलेब्स ने सगाई की है, जो काफी लाइमलाइट में भी रही हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं उन मशहूर हस्तियों के बारे में जिन्होंने इस वर्ष सगाई की है।

These Famous Actresses Got Engaged This Year Radhika Merchant Anant Ambani Venkatesh Iyer

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

देश के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने इस वर्ष अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने इस वर्ष की शुरुआत में 19 जनवरी को सगाई की थी। दोनों की सगाई खूब लाइमलाइट में रही थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी समय तक वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों की सगाई की तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल सगाई की।

These Famous Actresses Got Engaged This Year Radhika Merchant Anant Ambani Venkatesh Iyer

वेंकटेश अय्यर और श्रुति रागुनाथन 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने भी इस साल सगाई की है। उन्होंने श्रुति रागुनाथन के साथ सगाई की है। दोनों की सगाई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने सगाई की तस्वीरें साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, उनकी होने वाली पत्नी श्रुति रागुनाथन बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में जॉब करती हैं।

These Famous Actresses Got Engaged This Year Radhika Merchant Anant Ambani Venkatesh Iyer

प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह

अभिनेत्री प्रकृति नौटियाल ने इस साल 29 नवंबर को अपने होम टाउन देहरादून में सगाई की थी। उन्होंने शेयर व्यापारी वंदित शाह के साथ सगाई रचाई है। कपल ने बड़े ही साधारण तरीके से सगाई की है। दोनों की सगाई में सिर्फ कपल के करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले वर्ष 2024 की शुरुआत में प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सगाई की जानकारी दी थी। बता दें कि प्रकृति नौटियाल आखिरी बार बैरिस्टर बाबू में नजर आई थीं।विज्ञापन

These Famous Actresses Got Engaged This Year Radhika Merchant Anant Ambani Venkatesh Iyer

प्रसिद्ध कृष्णा और रचना

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस वर्ष सगाई की थी। उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें साझा कर फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों की सगाई तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं। सगाई की एक तस्वीर में प्रसिद्ध अपनी मंगेतर रचना को उठाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को कपल ये तस्वीर बेहद पसंद आई थी। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें