हिंदी टीवी न्यूज की दुनिया में एक नए चैनल न्यूज चैनल ‘स्वराज्य एक्सप्रेस’ ने दस्तक दे दी है। चैनल की मैनेजिंग एडिटर अमृता राय का कहना है कि उनके चैनल में ग्राउंड रिपोर्टिंग को काफी अहमियत दी जा रही है। इसके अलावा जिन लोगों को अपनी बात रखने का प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है, चैनल उनके लिए भी आगे बढ़कर उनकी बात लोगों तक पहुंचाने का काम करता है।
इस बातचीत के दौरान अमृता राय का यह भी कहना था, ‘हमारी कोशिश है कि हम आदिवासी इलाकों के लिए आधा घंटे का बुलेटिन अलग से तैयार करें। इसके अलावा हमारी कोशिश ये भी है कि हम मजदूर और श्रमिकों के लिए भी आधा घंटे का बुलेटिन तैयार करें और जो लोग टीवी की दुनिया से एकदम बाहर हो गए हैं, हम टीवी के माध्यम से उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। बहुत सारे लोग तो टीवी देखना इसलिए छोड़ चुके हैं कि उन्हें लगता है कि उनके मतलब की चीज तो वहां दिखाई नहीं जाती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी उनके मतलब की चीजें देने की है, क्योंकि हमारे देश की जनता में वे लोग भी शुमार हैं और उनका हक है कि वे जानकारी हासिल करें। उनके लिए सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं अथवा सुविधाएं दी हैं, उसको वो समझ सकें। ऐसे लोगों के लिए हम प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने बारे में जानकारी भी मिले और अपनी समम्याएं शेयर करने का मौका भी मिले।’
अमृता राय के साथ इस बातचीत का विडियो आप यहां देख सकते हैं-

