अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आज भोपाल-इंदौर में फुल एक्शन में दिखेंगे मोहन यादव,खरगोन में देर रात हादसा*

Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल और इंदौर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. वे दोपहर 12 बजे समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत उज्जैन से अयोध्या जा रही ट्रेन को रवाना करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां वे लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाएंगे.

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से इंदौर रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय स्तर पर आयोजित ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ में अगुवाई करेंगे. इस आयोजन के जरिए देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा. इसके बाद वे शाम 6:40 बजे पुनः भोपाल लौटेंगे.

वहीं दूसरी तरफ खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र में देर रात केंद्रीय विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में बरुड़ निवासी 30 वर्षीय राजकुमार और 40 वर्षीय कमल धनकर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें