अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मप्र का स्थापना दिवस आज:आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश की थीम पर होंगे कार्यक्रम, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शिरकत करेंगे

Share

इंदौर

सोमवार 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 5.30 बजे रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित किया गया है। स्थापना दिवस आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रूप में मनाया जाएगा। गृह मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस दिन मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि आयोजन होंगे। निर्देश दिए गए हैं कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का प्रसारण राजबाडा क्षेत्र उचित स्थान पर किया जाए। जिला मुख्यालय पर स्थित सभी प्रमुख सरकारी भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों पर 1 नवम्बर की रात प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन-भागीदारी अभियान पर केन्द्रित गायन, वादन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। शरीद सैनिक परिवारों से आग्रह किया गया कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें