अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज के तजा समाचार:PAK को भारत में मनचाहा मैदान नहीं मिला,वर्ल्डकप के 2 वेन्यू बदलवाने की पाकिस्तान की मांग खारिज

Share
  • विवाद के बीच ‘आदिपुरुष’ का टिकट प्राइस हुआ कम, मेकर्स का बड़ा फैसला
  • DJ की तेज आवाज में दबा दी युवती की चीखें, पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या
  • हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी धमकी, रैपर से मांगी 50 लाख की रंगदारी
  • ‘2024 का चुनाव BJP के साथ लड़ेंगे’, अमित शाह से मुलाकात कर बोले मांझी

अमेरिकी दौरे के दौरान PM मोदी ने 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं, दूसरी तरफ आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स बदल दिए गए हैं। हम आपको आगे बताएंगे कि पकिस्तान को भारत में मैच खेलने के लिए मनचाहा मैदान क्यों नहीं मिला….

आज के प्रमुख इवेंट्स,

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के बालाघाट में रोड शो करेंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे। पिछले चुनाव में 230 सीटों में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिली थीं। हालांकि, 15 महीने बाद कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। फिलहाल भाजपा के पास 127 और कांग्रेस के 96 सीटें हैं।

 UN में PM मोदी ने योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, मस्क को भारत आने का न्यौता दिया

PM मोदी के प्रस्ताव के बाद दिसंबर 2014 में यूनाइटेड नेशंस ने 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की थी।

PM मोदी के प्रस्ताव के बाद दिसंबर 2014 में यूनाइटेड नेशंस ने 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UN हेडक्वार्टर में 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले कभी एक साथ इतने देशों के लोगों ने योग नहीं किया था। PM मोदी ने कहा कि आज योग दुनिया को जोड़ रहा है। योग भारत की पुरानी संस्कृति है और इस पर किसी का कॉपीराइट नहीं है।

ये खबर अहम क्यों है: PM मोदी अपनी पहली स्टेट विजिट पर अमेरिका पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा भारत के तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्हे अमेरिका की तरफ से स्टेट विजिट के लिए बुलाया गया है। पहले दिन की यात्रा में PM मोदी ने एलन मस्क समेत 24 पर्सनालिटीज से मुलाकात की। PM ने एलन मस्क को भारत आने का न्योता दिया। इस पर मस्क ने कहा कि बिजनेस के लिए भारत में बढ़िया स्कोप है। मैं अगले साल भारत आऊंगा।

चीन ने पाकिस्तानी आतंकी को ग्लोबल टेररिस्ट होने से बचाया, मुंबई के 26/11 हमले में था शामिल

यूनाइडेट नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ( UNSC) में भारत ने 26/11 हमले के वांटेड लश्कर के आतंकी साजिद मीर का ऑडियो सुनाया। इसमें वो मुंबई में हमला करने वाले कसाब और बाकी आतंकियों को निर्देश दे रहा है। भारत ने 28 अक्टूबर 2022 को भी UNSC की बैठक में सबूत के तौर पर आतंकी साजिद का ऑडियो सुनाया था।

ये खबर अहम क्यों है: साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकी घोषित कर चुके हैं, लेकिन चीन इसे ग्लोबल टेररिस्ट नहीं घोषित नहीं करने दे रहा। 20 जून को 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति में चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल करके उसे ग्लोबल टेररिस्ट होने से बचा लिया। पाकिस्तान ने 2016 में साजिद मीर को मरा हुआ घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला वो जिंदा है।

आदिपुरुष के मेकर्स ने बदले विवादित डायलॉग्स, हनुमान को तू की जगह तुम संबोधित किया

फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी और अब तक 345 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म 16 जून को रिलीज हुई थी और अब तक 345 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है।

देशभर में विवाद के बाद आदिपुरुष फिल्म के विवादित डायलॉग्स में बदले गए हैं। मेकर्स ने भाषा में ज्यादा बदलाव न करते हुए सिर्फ डायलॉग्स के कुछ शब्द बदले हैं। जहां हनुमान को तू कहकर बोल गया था, वहां तुम कर दिया गया है।

ये खबर अहम क्यों है: 16 जून को रिलीज के बाद से ही आदिपुरुष के कंटेंट और डायलॉग को लेकर आलोचना हो रही है। फिल्म की पहले दिन 136 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जो 5वें दिन घटकर महज 17 करोड़ रुपए पर आ गई। इधर, फिल्म के बैन को लेकर हिंदू सेना ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म में भगवान के किरदारों से अमर्यादित डायलॉग्स बुलवाए गए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को भारत में मनचाहा मैदान नहीं मिला, उसकी मांग को ICC ने ठुकराई

2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने दो लीग मैच की जगह बदलवाना चाहता था। लेकिन वेन्यू बदलवाने के पीछे की वजह नहीं बताई। ऐसे में ICC और BCCI ने उसकी ये मांग खारिज कर दी है। PAK बेंगलुरु में अफगानिस्तान और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहता था।

पाकिस्तान 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अपने दो लीग मैच की जगह बदलवाना चाहता था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC और BCCI ने उसकी ये मांग खारिज कर दी है। मांग खारिज करने का आधार यह है कि पाकिस्तान ने यह नहीं बताया था कि वह वेन्यू क्यों बदलवाना चाहता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से जिन दो मैचों की जगह बदलने की गुजारिश की थी उनमें संभावित शेड्यूल के मुताबिक 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होना था। दूसरा मैच 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ चेन्नई में होना था। पाकिस्तान बेंगलुरु में अफगानिस्तान और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहता था।

BCCI ने ICC को वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ड्राफ्ट सौंप दिया है। हालांकि ICC की तरफ से यह फाइनल नहीं हुआ है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक पाकिस्तान और भारत का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

ICC इवेंट्स में सुरक्षा कारणों से बदले जाते हैं वेन्यू
आम तौर पर ICC इवेंट्स में वेन्यू तभी बदले जाते हैं जब सुरक्षा का मुद्दा हो। जैसे 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 19 मार्च को धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच था, लेकिन भारत सरकार की ओर से कड़े सुरक्षा आश्वासन के अभाव में मैच को कोलकाता में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन PCB के आंतरिक नोट में सुरक्षा खतरे का कोई जिक्र नहीं किया गया था।

चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है और अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी जैसे शानदार स्पिनर्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इसीलिए बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना चाहता था।

इसके अलावा पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में नहीं खेलना चाहती, जहां पिच पर बैटर्स को ज्यादा मदद मिलती है।

ये खबर अहम क्यों है: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है और अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, नूर अहमद और मोहम्मद नबी जैसे शानदार स्पिनर्स हैं। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान इसी वजह से चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता था। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में नहीं खेलना चाहती, क्योंकि यहां की पिच पर बैटर्स को ज्यादा मदद मिलती है।

उद्धव ठाकरे के करीबियों के घर ED का छापा, 12,500 करोड़ के घोटाले का है मामला

ये वीडियो उद्धव ठाकरे के सचिव सूरज चव्हाण के घर के बाहर है। ED की रेड के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

ये वीडियो उद्धव ठाकरे के सचिव सूरज चव्हाण के घर के बाहर है। ED की रेड के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

मुंबई में BMC कोविड सेंटर स्कैम मामले में ED ने उद्धव गुट के करीबियों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। कोरोना काल में महाराष्ट्र में कई जगहों पर कोविड सेंटर बनाए गए थे। भाजपा का आरोप है कि ये सभी ठेके संजय, उद्धव और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के करीबियों को मिले और इसमें 12,500 करोड़ का घोटाला हुआ।

ये खबर अहम क्यों है: ED ने पिछले साल संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। वे 102 दिन बाद जेल से बाहर आए थे। राउत पर पात्रा चॉल लैंड स्कैम में करीब 1034 करोड़ के घोटाले का आरोप है। दरअसल, जुलाई 2022 में केंद्र ने संसद में बताया था कि ED ने 2004 से 2014 के बीच केवल 112 छापे मारे, जबकि 2014 से 2022 के बीच 3,010 छापे मारे। कांग्रेस का आरोप है इनमें से 90 फीसदी छापेमारी विपक्षी नेताओं के घर में की गई है।

शिवसेना (उद्धव) के सचिव सूरज चव्हाण, IAS संजीव जैसवाल, संजय राउत के बिजनेस पार्टनर सुजीत पाटकर के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

मामला 12,500 करोड़ के BMC कोविड सेंटर स्कैम से जुड़ा है। ED ने कोविड सेंटर बनाने में मदद करने वाले BMC अफसरों और सप्लायर्स समेत अन्य लोगों के घरों पर भी रेड की है।

सूरज चव्हाण के घर रेड के दौरान बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

सूरज चव्हाण के घर रेड के दौरान बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

धोखाधड़ी कर हासिल किया कोविड सेंटर के मैनेजमेंट का ठेका
कोरोना काल में महाराष्ट्र में कई जगहों पर कोविड सेंटर बनाए गए थे। भाजपा का आरोप है कि सेंटर्स के ठेके उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के करीबियों को मिले थे।

सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया था कि BMC में कोविड सेंटर के नाम पर 12,500 करोड़ का घोटाला हुआ है।

धोखाधड़ी से लिया कोविड सेंटर का ठेका
अधिकारियों के मुताबिक, सुजीत पाटकर और उनके 3 सहयोगियों ने महामारी के दौरान धोखाधड़ी कर कोविड-19 फील्ड अस्पतालों (कोविड सेंटर) के प्रबंधन का ठेका हासिल किया था।

मुंबई के आजाद मैदान की पुलिस ने पिछले साल अगस्त में पाटकर, उनके 3 सहयोगियों और लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज फर्म के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया था।

मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच करने के लिए ED ने पुलिस की FIR के आधार पर केस दर्ज किया था। ED ने जनवरी में BMC कमिश्नर इकबाल चहल से भी पूछताछ की थी।

सेंटर में तैनात डॉक्टरों के पास नहीं थे मेडिकल सर्टिफिकेट
FIR के मुताबिक हॉस्पिटल मैनेजमेंट फर्म पार्टनर्स ने जून 2020 में BMC को कथित तौर पर पार्टनरशिप के फर्जी डॉक्यूमेंट्स सौंपे थे। इस आधार पर उन्होंने वर्ली, मुलुंड, दहिसार, NSEL और पुणे में कोविड सेंटर चलाने के ठेके हासिल किए थे।

इनके पास मेडिकल फील्ड में काम करने का कोई अनुभव नहीं था। जांच के बाद पता चला था कि इन कोविड सेंटर में तैनात डॉक्टर और दूसरे स्टाफ के पास मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं थे। ये बीमार लोगों का इलाज करने में भी सक्षम नहीं थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें