अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जगमोहन डालमिया की बेटी वैशाली बोलीं:ममता TMC की गांधारी हैं, वे खुद एक अच्छी लीडर हैं

Share

वैशाली डालमिया BCCI और ICC के प्रेसिडेंट रह चुके जगमोहन डालमिया की बेटी हैं। 2016 में उन्होंने TMC के टिकट पर बाली विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीता भी। अब वे BJP में शामिल हो चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें बाली से ही मैदान में उतारा है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने दिए अपने पहले इंटरव्यू में तमाम मुद्दों पर बात की। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…

बंगाल में इन दिनों खेला होबे बहुत सुनाई दे रहा है। आप खेल से जुड़ी रही हैं। डालमिया जी की बेटी हैं। आप इस खेला होबे को कैसे देख रही हैं?
खेला ईडन गार्डन या किसी मैदान में ही होना चाहिए। पब्लिक कोई खेलने की चीज नहीं है। यहां राजनीति में सबने बहुत खेल लिया। बंगाल में जनता को अब खेला नहीं विकास चाहिए।

ममता बनर्जी की चोट को TMC हमला बता रही है, BJP हादसा बता रही है। आपने उनके साथ काम किया है, क्या आपको लगता है कि उन्होंने नाटक किया है?
हां बिल्कुल हादसा ही है। चुनाव में ये सब होते रहता है। पिछली बार कैंपेनिंग के दौरान मेरे भी हाथ में चोट आ गई थी तो मैंने किसी पर आरोप थोड़ी लगाए। इतनी हिम्मत तो उन्हें रखनी चाहिए।

आपने ममता बनर्जी के साथ काम किया है, वो व्यक्तिगत तौर पर किस तरह की महिला हैं?
उनमें लीडरशिप क्वालिटी है। वो लड़ाकू भी हैं, लेकिन अब वो TMC की गांधारी बन चुकी हैं। पार्टी के जो लोग कमीशन लेते हैं। करप्शन करते हैं। कॉन्ट्रेक्टर्स से पैसे लेते हैं, उन्हें वे कुछ नहीं कहतीं। चोरी, कटमनी वाले बिंदास घूमते हैं और पार्टी का नाम खराब करते हैं।

वैशाली डालमिया इसी साल जनवरी महीने में BJP में शामिल हुई हैं। इससे पहले वे TMC में थीं।

वैशाली डालमिया इसी साल जनवरी महीने में BJP में शामिल हुई हैं। इससे पहले वे TMC में थीं।

आपको TMC से निष्कासित क्यों किया गया?
क्योंकि मैंने गलत काम कर रहे लोगों के खिलाफ आवाज उठाई थी। वे पार्टी के लिए दीमक की तरह हैं। मैंने उन्हें दीमक कहा तो मुझे निष्कासित कर दिया गया। क्या गलत कहा था मैंने।

लेकिन BJP ने भी तो TMC से आए उन नेताओं को टिकट दे दिया, जिन पर आरोप लगे हैं?
वो पूरी लिस्ट मेरे पास नहीं है। इसलिए मैं कुछ नहीं कहूंगी, लेकिन मैं अपने बारे में बताना चाहूंगी कि यहां तो TMC ने अम्फान के तिरपाल तक आने नहीं दिए। मैंने अपने पैसों से लोगों को लॉकडाउन में राशन बांटा।

TMC कहती है, BJP हिंदू-मुस्लिम को लड़वाती है। हिंदू कार्ड खेलती है?
ये तो TMC कर रही है। ममता बनर्जी हिंदुओं के बीच चंडी पाठ करती हैं। मुस्लिमों के बीच उनकी बात करती हैं। क्रिश्चियन के बीच उनकी बात करने लगती हैं। मैं जब TMC में थी तो वहां इफ्तार पार्टी में जाने से पहले सब नेता नॉनवेज खाकर जाते थे। मैं तो कुछ नहीं खाती थी, क्योंकि मैं मुस्लिम धर्म का भी पूरा सम्मान करती हूं। 2016 में चुनाव के पहले टीएमसी में मुझे ये तक बोला गया था कि, अभी नया नंबर ले लो। चुनाव के बाद बदल देना वरना जनता परेशान कर देगी।

आपको जीत की गारंटी क्यों है?
मेरे पिता मारवाड़ी थे। मां बंगाली। मैं दोनों कल्चर जानती हूं। मेरी विधानसभा में सब रहते हैं। कम से कम 30 हजार वोटों से जीतूंगी।

क्या सौरव गांगुली कभी BJP में आएंगे, आपकी उनसे बात हुई?
वो एक बहुत अच्छे लीडर हैं। यदि BJP में आए तो बहुत अच्छी बात होगी। अब वो राजनीति में कब आएंगे, इस बारे में मेरी उनसे बात नहीं हुई।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें