अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विजयवर्गीय का डांस मूव:इंदौर में शादी समारोह में थिरके कैलाश

Share

इदौर

पश्चिम बंगाल का प्रभार लिए जाने के बाद से भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में बेहद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कभी एक्सरसाइज के वीडियो डालकर फिटनैस साबित कर रहे हैं तो कभी भजन गा रहे हैं।

हाल ही में विजयवर्गीय का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वे इंदौर में आयोजित एक विवाह समारोह में पुत्र आकाश विजयवर्गीय के साथ फिल्मी गीत आ जा..आ जा..आ जा बैंड बाजा लेके आ जा पर.. पर जमकर थिरक रहे हैं। वीडियो में अन्य लोग भी दिख रहे हैं जो नाचने में उनका साथ दे रहे हैं।

यह वीडियो रविवार रात एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया गया है। इसमें इंदौर के कई नामी परिवारों के लोग शामिल थे। इसमें विजयवर्गीय के साथ विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय भी थे। फिर लोग थिरकने लगे तो 66 साल के विजयवर्गीय से भी नाचने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने भी थिरकना शुरू कर दिया।

विजयवर्गीय के साथ विधायक आकाश विजयवर्गीय भी नाचने लगे तो लोगों को और मजा आया। खास बात यह कि कैलाश विजयवर्गीय आमतौर पर भजन ही गाते हैं और उनकी छवि भजन गायक की है। ऐसे मौकों पर कई बार वे भजन पर खुद भी थिरकते हैं और लोगों को भी इतना आनंदित कर देते हैं कि माहौल एकदम अलग हो जाता है। इस बार फिल्मी गाने पर उन्हें थिरकते देख कई लोगों ने उनके फोटो लिए और वीडियो भी बनाए।

विजयवर्गीय की बढ़ती सक्रियता चर्चाओं में

कैलाश विजयवर्गीय की पिछले कुछ महीनों से इंदौर में बढ़ती सक्रियता इन दिनों राजनीतिक हलकों में चर्चाओं में है। वे इन दिनों कई बार अलग-अलग तरह के बयान देकर चर्चाओं में आ चुके हैं। सिर्फ राजनीतिक आयोजन ही नहीं बल्कि वे निजी कार्यक्रमों में लगातार शिरकत कर रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें