अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अजमेर के विनोद चौहान अहमदाबाद में निभा रहे हैं सेवक की भूमिका

Share

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं
एस पी मित्तल, अजमेर

राजस्थान के बहुत से लोग गुजरात के अहमदाबाद में जाकर अपना इलाज करवाते हैं। धनाढय़ लोग तो पैसे के दम पर अपना इलाज करवा लेते हैं, लेकिन जो लोग गरीब हैं और उनके पास कोई मेडिक्लेम पॉलिसी भी नहीं है, उन्हें अहमदाबाद जैसे महानगर में अने परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन यदि आपके साथ विनोद चौहान खड़े हैं तो फिर आपको न डॉक्टर और न इलाज की चिंता करनी चाहिए। आप यदि महंगे प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती हैं तो अस्पताल का खर्च भी विनोद चौहान गुजरात सरकार से भरपाई करवाएंगे। आप यदि सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं तो डॉक्टरकी उपलब्धता से लेकर दवाइयों तक का इंतजाम विनोद चौहान ही करेंगे। गुजरात के राजभवन से जुड़े होने के कारण विनोद का अहमदाबाद में खासा प्रभाव है। चूंकि वे सेवा की भावना से काम करते हैं, इसलिए सरकार में भी विनोद के सुझावों को गंभीरता से लिया जाता है। भले ही मन में हिन्दुत्व के प्रति गहरी आस्था है, लेकिन जब मानव सेवा की बात आती है तो धर्म कोई मायने नहीं रखता है। अहमदाबाद और गुजरात में ऐसे बहुत से मुस्लिम परिवार हैं, जिनके विनोद चौहान मददगार बने हैं। विनोद स्वाभिमान ग्रुप से ही जुड़े हैं, यह ग्रुप जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहता है। विनोद ने बताया कि कोरोना काल में लोगों को चिकित्सा सुविधा के अलावा राशन की सामग्री तक घर पर ही पहुंचाई गई। सेवा का ऐसा जज्बा है कि रात दिन सेवा की भावना से ही काम करते हैं। विनोद अजमेर के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले 15 वर्ष से अहमदाबाद में ही रह रहे हैं। अजमरे नगर परिषद के सभापति रहे स्वर्गीय वीर कुमार को अपना आदर्श मानने वाले विनोद चौहान को तब और संतुष्टी मिलती है, जब वे अहमदाबाद में अजमेर के किसी नागरिक के मददगार बनते हैं। अजमेर के लोगों को तो अहमदाबाद में आवास की सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसे सेवाभावी विनोद चौहान से मोबाइल नम्बर 9537032500 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें