अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

स्कूटर से जानवरों का चारा ढोने वाले घोटाले में लालू को जेल, कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद हिंसा

Share

1. कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, शव यात्रा में हिंसा

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रविवार रात करीब 9 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक ने हिजाब के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखी थी। शव यात्रा के दौरान गुस्साए लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किए। BJP के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने हर्ष की हत्या की वजह एंटी हिजाब प्रोटेस्ट बताया है। मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

2. चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में लालू यादव को 5 साल कैद, 60 लाख का जुर्माना
चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व CM लालू यादव को सोमवार को CBI की स्पेशल कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। लालू को यह सजा घोटाले से जुड़े पांचवें सबसे बड़े केस डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी में हुई है। लालू समेत 40 दोषियों को इसमें सजा हुई। 1995 में 950 करोड़ रुपए के इस घोटाले में स्कूटर से जानवरों का चारा ढोया गया था। बिल में लगाए गए नंबर स्कूटर के थे।

3. 16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रागननंदा ने वर्ल्ड नंबर वन शतरंज खिलाड़ी को दी मात

भारत के 16 साल के ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने ऑनलाइन खेले गए रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स में बड़ा उलटफेर किया है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन चेस प्लेयर मैगनस कार्लसन को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। प्रागननंदा ने कार्लसन को 39 चाल में ही मात दी। 2018 में प्रागननंदा विश्वनाथन आनंद का रिकॉर्ड तोड़कर 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए थे।

4. साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर और कृति बेस्ट एक्टर
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। मुंबई में रविवार को आयोजित साल 2022 के दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह को इंडियन टीम की वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ’83’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

5. अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल ने कॉलेज फ्रेंड से की शादी, मुकेश अंबानी भी शामिल हुए

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने कॉलेज फ्रेंड कृशा शाह से शादी की है। अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। सभी कार्यक्रम अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर हुई। शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुए।

खबर लेकिन कुछ हटके…

UP में गोवंश बचाने वाली भाजपा के लिए 50 सीटों पर सांड बना बड़ा मुद्दा
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर से लेकर लखनऊ-उन्नाव तक आवारा सांड BJP के वोट बैंक को चारा बनाकर खाते दिख रहे हैं। चुनावी एक्सपर्ट के मुताबिक, चौथे चरण की 60 सीटों में कम से कम 50 पर इस बार सांड बड़ा मुद्दा है। ऐसा योगी सरकार में गोवंश को मिले संरक्षण में इनकी तादाद बढ़ने की वजह से हुआ है। वहीं, भूख शांत करने के लिए ये फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सांड लोगों की जान भी ले रहे हैं। आखिर सांड UP विधानसभा के बड़े मुद्दे में कैसे शामिल हो गया। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें