अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण

Share

गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री सिलवाट ने अपने उद्बोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश पढ़ा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे व विभागों के द्वारा झांकियां भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री सिलावट।

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री सिलावट।

अभूतपूर्व उत्साह के बीच 14 प्लाटूनों ने प्रस्तुत की आकर्षक परेड

समारोह के दौरान अभूतपूर्व उत्साह का माहौल था। समारोह में 14 प्लाटूनों ने गर्मजोशी से आकर्षक परेड प्रस्तुत की। मंत्री सिलावट ने ध्वजारोहण के पश्चात खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। परेड के पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डरों से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र भी थे। परेड के दौरान सशस्त्र दलों द्वारा हर्ष फायर किगए गए। ‘गणतंत्र दिवस अमर रहे’ के नारे से आसमान गुंजायमान हो गया। समारोह में परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जयसिंह तaमर ने किया। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार विवेक परमार कर रहे थे। इस अवसर पर बीएसएफ, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, पन्द्रहवीं वाहिनी, जिला बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, फायर बिग्रेड, ट्रैफिक पुलिस, स्काउट, गाइड, एसपीसी प्लाटून, शौर्य दल द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। बीएसएफ के बैंड ने देशभक्ति की धून से पूरे वातावरण को जोश और जुनून से ओतप्रोत कर दिया।

सलामी गारद में खड़ी मप्र पुलिस की सशस्त्र बल की टुकड़ी।

सलामी गारद में खड़ी मप्र पुलिस की सशस्त्र बल की टुकड़ी।

जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां

समारोह के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित नयनाभिराम झाँकियाँ निकाली गई। इनमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए नवाचार शहरी आवास और सीएनजी प्लांट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेलीमेडिसिन हब एंड स्पोक, आईडीए द्वारा पधारो म्हारो घर, शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राईज स्कूल योजना, जिला पंचायत द्वारा आदर्श अमृत सरोवर योजना, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जननायक क्रांतिवीर टंट्या मामा के व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व, केंद्रीय जेल द्वारा जेलों का नया दौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्टार्टअप इकोसिस्टम-स्टार्टअप नीति 2022, आनंद विभाग द्वारा नेकी की दीवार, कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, उद्यानिकी विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, महिला बाल विकास विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर, वनमण्डलाधिकार विभाग द्वारा वन्य प्राणी संरक्षण, संवर्धन एवं वन सुरक्षा, सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा आजादी के नायकों पर आधारित झांकियां शामिल हैं।

एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र सैनिक भी परेड में हुए शामिल।

एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र सैनिक भी परेड में हुए शामिल।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हु प्रस्तुतियां

समारोह के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों द्वारा पीटी की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा समारोह में सात स्कूलों के साढ़े पांच सौ से अधिक विद्यार्थी देश-भक्ति, खेलकूद, संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के विद्यार्थी भारत के विविध राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसी तरह माँ उमिया पाटीदार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे देश के वीरों के शौर्य एवं पराक्रम, शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर इंदौर की बालिकाओं द्वारा नए भारत के विविध रंगों, सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी के बच्चों द्वारा भारत के विविध आयामों, गरिमा विद्या विहार के बच्चों द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भागीरथपुरा के बच्चों द्वारा भारतीय सैनिकों के शौर्य पर आधारित नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।

उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने वाले प्लाटून पुरस्कृत

समारोह के दौरान उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत करने पर प्लाटूनों को पुरस्कृत किया गया। “अ’ वर्ग में प्रथम पुरस्कार बीएसएफ तथा द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल (पुरूष) को दिया गया। “ब’ वर्ग में प्रथम पुरस्कार स्काउट और गाइड और द्वितीय पुरस्कार यातायात पुलिस को प्राप्त हुआ। “स’ वर्ग का प्रथम पुरस्कार बीएसएफ को मिला। इसी तरह झांकियों में प्रथम पुरस्कार आदिम जाति कल्याण विभाग को, द्वितीय पुरस्कार जेल विभाग को तथा तृतीय पुरस्कार नगर निगम को दिया गया। समारोह में वर्षभर विभागीय कार्यों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों आदि को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें