अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*2026 में किसकी खुलेगी किस्मत, किसे झेलनी पड़ेगी चुनौतियां?*

Share

जानें किसका चमकेगा करियर और किसपर होगी धन की बारिश

नया साल 2026 आने वाला है और ये कुछ राशियों के लिए खुशियों और तरक्की का पैगाम लेकर आया है, तो कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण और सतर्क रहने वाला रहेगा. मीन, मकर और तुला राशि वालों की किस्मत चमकेगी, वहीं वृषभ और मेष राशि के जातकों को सावधानी बरतनी होगी. आइए जानें किस राशि को मिलेगा खास लाभ और किसे सामना करना पड़ेगा कठिनाइयों से.

साल 2026 की शुरुआत में 3 राशियों की किस्मत का ताला खुलने के संयोग बन रहे हैं। धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बनेगा। यह योग बुधादित्य, मंगलादित्य और शुक्रादित्य जैसे शुभ योगों का निर्माण करेगा। इसका विशेष लाभ किन राशिधारकों को मिलने वाला है, आइए जानते हैं। खास बात यह है कि यह योग इन राशियों के लिए नए अवसर और सौभाग्य के द्वार भी खोल सकता है।

हमारे जीवन में राशियों और ग्रहों का प्रभाव हमेशा से महत्वपूर्ण माना गया है. प्रत्येक राशि की दिशा और ग्रहों की स्थिति उसके भाग्य और अवसरों को प्रभावित करती है. नए साल में कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता के योग हैं, तो कुछ राशियों के लिए संघर्ष और सावधानी बरतने का समय है. ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर और समय अनुसार लेना बेहद जरूरी है, नहीं तो नुकसान भी संभव है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, जब गुरु और शुक्र किसी राशि में अनुकूल स्थिति में होते हैं, तो उस राशि के जातकों को करियर में सफलता और वेतनवृद्धि के अवसर प्राप्त होते हैं. इस बार मीन, मकर और तुला राशि के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलने वाला है. गुरु और शुक्र का प्रभाव सकारात्मक घरों में रहने के कारण ये तीनों राशियों के जीवन में शुभ फल और अवसर लेकर आते हैं.

नए वर्ष में केतु और चंद्रमा की शुभ युति तुला और धनु राशि के जातकों के लिए अवसर लेकर आएगी. इस संयोजन से वे विषम परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे. तुला और धनु राशि के लोगों के लिए यह वर्ष संभावनाओं और विशेष लाभ से भरा रहेगा, जो उन्हें करियर और व्यक्तिगत जीवन में तरक्की दिलाएगा.

नए वर्ष में वृषभ, कन्या और मेष राशि के जातकों पर शनि और सूर्य ग्रह का प्रभाव चुनौतीपूर्ण रहेगा. इस दौरान कामकाज में कठिनाइयां, बाधाएं और तनाव की संभावना बढ़ जाएगी. ऐसे में इन राशियों के लोगों को पूरे साल सतर्क रहकर निर्णय लेने और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी.

नए वर्ष में मंगल ग्रह की स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी. इससे उनके जीवन में कष्ट और तनाव बढ़ सकता है, साथ ही वेतन वृद्धि या पदोन्नति में रुकावट आ सकती है. ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना और हर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहद जरूरी होगा, ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके.


नए साल में मीन, मकर, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए समय उम्मीदों और अवसरों से भरा रहेगा. वहीं, वृषभ, कन्या और मेष राशि के जातकों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि उनके सामने कई कठिनाइयां और बाधाएं आएंगी. ग्रहों के प्रभाव वाले राशियों के जातकों को पूरे साल विशेष सावधानी और ध्यान रखना होगा.

साल 2026 की शुरुआत कुछ खास राशियों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है। ज्योतिष के अनुसार 1 जनवरी 2026 को एक दुर्लभ ग्रह संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र- चारों ग्रह एक ही राशि धनु में एक साथ मौजूद होंगे। इसे ज्योतिष में चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। ऐसा योग बहुत कम बनता है और जब बनता है तो इसका असर सीधे लोगों की किस्मत पर पड़ता है।

इस खास योग की वजह से तीन शुभ योग भी बनेंगे. बुधादित्य योग, मंगलादित्य योग और शुक्रादित्य योग। इन योगों का असर खासतौर पर वृषभ, तुला और धनु राशि वालों पर देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इन राशियों के लोगों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आ रहा है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए 2026 की शुरुआत पैसों के मामले में अच्छी रहेगी। अगर लंबे समय से धन की परेशानी चल रही है तो उससे राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों को तरक्की या नई जॉब का मौका मिल सकता है। वहीं, व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होने के योग बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके काम की तारीफ होगी और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। जो लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें खास सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने के संयोग बन रहे हैं।

धनु राशि
यह ग्रह संयोग धनु राशि में ही बन रहा है, इसलिए इस राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों की किस्मत का ताला खुल सकता है। नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई- हर क्षेत्र में अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। नया निवेश करने या कोई बड़ा फैसला लेने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें