अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवाओं को क्यों हो हो रहे ब्रेन स्ट्रोक, हर 7 में 1 मरीज 45 से कम उम्र का

Share

कुछ दशक पहले तक ब्रेन स्ट्रोक केवल बुजुर्गों को होने वाली बीमारी थी. गांव देहात से लेकर शहरों में भी ये बुजुर्गों को ही ज्यादा होता था. लेकिन अब एक नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिसर्च में बताया गया है कि देश में हर 7 स्ट्रोक मरीजों में से एक की उम्र 45 साल से कम है. यह शोध National Centre for Disease Informatics and Research ने किया है. इस रिसर्च को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ स्ट्रोक में शामिल किया गया है.

रिसर्च में 2020 से 2022 के बीच देश के 30 अस्पतालों में दर्ज करीब 35,000 स्ट्रोक के केस का डाटा निकाला गया था. रिसर्च में पता चला कि इन मरीडों में से कुल 13.8% मरीजों की उम्र 45 साल से कम थी. इसमें भी 60% से ज्यादा मरीज पुरुष थे. रिसर्च में यह भी पता चला कि स्ट्रोक वाले 75 फीसदी मरीजों को हाई बीपी की शिकायत थी. रिसर्च में यह भी बताया गया है कि इन मरीजों में से 40% स्ट्रोक आने के 24 घंटे बाद अस्पताल पहुंचे, जिससे इलाज में देरी हो गई और इनमें 30 फीसदी मरीजों की मौत भी हुई.

कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक आने के क्या कारण हैं
रिसर्च में बताया गया है कि कम उम्र में ब्रेन स्ट्रोक आने का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल से हो रही हाई बीपी की बीमारी है. अब कम उम्र में ही लोगों को हाई बीपी की बीमारी हो रही है. हाई बीपी ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन रहा है. इसके अलावा स्मोकिंग, नींद का खराब पैटर्न भी स्ट्रोक के कारणों में से एक है.

कुछ मामलों में कोई पुरानी ब्रेन इंजरी भी इसकी एक वजह बताई गई है. इसके साथ ही डायबिटीज और तंबाकू का सेवन भी वजह है. रिसर्च में बताया गया है कि स्ट्रोक के 27 फीसदी मरीजों को डायबिटीज की बीमारी थी. कुल मरीजों में से 20 फीसदी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं.

स्ट्रोक के क्या लक्षण होते हैं
शरीर के एक हिस्से में कमजोरी

चेहरे का एक तरफ झुकना

बोलने में दिक्कत

अचानक तेज सिर दर्द

कैसे करें स्ट्रोक से बचाव कैसे करें ?
हर 8 महीने में ब्लड प्रेशर की जांच कराएं

रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करें

किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करें

नमक कम खाएं

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें