अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बोलीं वित्त मंत्री- 2013 में हुई कार्रवाई पर क्यों नहीं उठे सवाल?

Share

नई दिल्ली | 

मुंबई में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू समेत फिल्मी जगत से जुड़े लोगों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर वित्तमंत्री ने कहा कि ये एजेंसियां सच का पता लगा रही हैं और लोगों को बिना वजह जाने छापेमारी पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। दिल्ली के एक कार्यक्रम में पूछे गए गए सवाल के जवाब में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मैं किसी मामले का जिक्र नहीं करूंगी लेकिन जब हमारी सरकार के दौरान ऐसी कर्रवाई होती है तो केवल उसी पर सवाल खड़े किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जब 2013 में ऐसी कार्रवाई हुई थी तब के एक्शन पर सवाल क्यों नहीं उठे। उनके मुताबिक क्या यह दोहरा रवैया नहीं है और क्या हमको इस बात की तह तक नहीं जाना चाहिए कि कुछ गलत हो रहा था या नहीं। या फिर सिर्फ हमारी सरकार के दौरान यह छापेमारी की गई है तो उस पर केवल सवाल खड़े किए जाने हैं बाकी सरकारों की छापेमारी सवालों से परे है।

जनवरी-फरवरी में रोजगार बढ़े
रोजगार के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि जनवरी और फरवरी महीने में रोजगार की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि जो प्रवासी मजदूर अपने जिलों या फिर गांव लौट गए थे अब वो काम पर लौटने लगे हैं। हरियाणा सरकार के स्थानीय लोगों को नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण दिए जाने के फैसले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हैरानी जताते हुए कहा यह मेरी समझ से परे है कि हरियाणा सरकार ने ऐसा निर्णय क्यों लिया। वहीं पेट्रोल डीजल के दामों सवाल पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि इस पर केंद्र और राज्य सरकारों को साथ बैठकर बात करनी होगी। क्योंकि केंद्र भी जो एक्साइज ड्यूटी लेती है उसका 41 फीसदी हिस्सा राज्यों के पास भी जाता है। लिहाज़ा ये कहना कि केंद्र सरकार ही पैसा लेती है ये सही नहीं है।

बंगाल सरकार ने किसानों की सूची नहीं दी
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा पश्चिम बंगाल के किसानों को देने के लिए केंद्र तैयार है। बजट में इसका प्रावधान रखा गया था लेकिन राज्य सरकारों ने अब तक किसानों की सूची नहीं सौंपी है। जब तक सूची नहीं मिल जाती तब तक हम पश्चिम बंगाल के किसानों को पीएम किसान निधि योजना का फायदा नहीं दे सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें