अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*एलन मस्क के ‘दुश्मन’ को ट्रंप ने क्यों बनाया भारत का राजदूत!*

Share

अमेरिकी सियासत में भी बॉलीवुड वाला ड्रामा चलता है. जिसे कभी टेस्ला वाले एलन मस्क ने पब्लिक में ‘सांप‘ कहा था, उसी शख्स को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब भारत का अगला राजदूत बना दिया है. नाम है– सर्जियो गोर. ट्रंप इन्हें अपना ‘ग्रेट फ्रेंड‘ बताते हैं, लेकिन मस्क का कहना है, ये तो कानून तोड़ने वाले सांप हैं!

मस्क Vs गोर…दुश्मनी की कहानी
कहानी शुरू होती है NASA से. मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन, NASA की कमान संभालना चाहते थे. लेकिन बीच में आए सर्जियो गोर और उन्होंने ट्रंप को समझाकर ये नामांकन रद्द करवा दिया. बस, फिर क्या था… मस्क का गुस्सा फूट पड़ा. 19 जून को X पर मस्क ने लिखा– ‘He is a snake’. इतना ही नहीं, उन पर कानून तोड़ने का भी इल्जाम लगाया. मस्क बोले, ‘गोर ने अपनी SF-86 फाइल, जो सुरक्षा जांच के लिए जरूरी है, वो तक शेयर नहीं की

ट्रंप के भरोसेमंद माने जाते हैं गोर
अब बात करते हैं सर्जियो गोर और ट्रंप के रिश्तों कीं. ट्रंप ने शनिवार को घोषणा कर दी कि सर्जियो गोर ही उनके नए इंडिया एंबेसडर होंगे. 38 साल का ये शख्स उनके साथ पहली टर्म से जुड़ा रहा है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सर्जियो और उनकी टीम ने रिकॉर्ड टाइम में 4000 लोग हमारी सरकार में भर्ती किए. ये मेरे भरोसेमंद हैं और इंडिया जैसे बड़े रीजन के लिए बिल्कुल फिट हैं.

गोर का बयान और भारत कनेक्शन
गोर ने भी खुशी जताई. बोले, ‘ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा कि मैं भारत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करूं.‘ लेकिन मजेदार बात ये है कि ये नियुक्ति ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के रिश्तों में खटास है. वजह? ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50% टैक्स ठोंक दिया है. ऊपर से रूस से तेल खरीदने की सजा के तौर पर 25% की पेनाल्टी भी

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें