अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बलात्कारियों के साथ क्यों है भाजपा ?बिलकिस बानो के संदर्भ में उठते सवाल*

Share

 हरनाम सिंह

               बिलकिस बानो बलात्कार कांड के अपराधियों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का देश भर में स्वागत हुआ है। अपने फैसले में न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात सरकार पर अपराधियों के साथ खड़े रहने का जो आरोप लगाया गया है, वह अभूतपूर्व है। राजनीति में अगर नैतिकता बची होती तो स्वयं गुजरात के मुख्यमंत्री अपने पद से त्यागपत्र दे देते, लेकिन आज की राजनीति जो केवल सत्ता उन्मुखी है, उससे ऐसी अपेक्षा बेमानी है।

               न्यायालय का फैसला उस समय आया है जब शासक दल राम मंदिर के नाम पर राजनीतिक लाभ के लिए दर-दर दस्तक दे रहा है। ऐसे में सहज ही भगवान श्री राम की मर्यादा, आचरण और आदर्श याद आना स्वाभाविक है। आमजन भाजपा से पूछ रहा है की नैतिक मूल्य, धर्म और संस्कृति की रक्षा का दावा करने वाला दल इतना नीचे कैसे गिर सकता है कि वह बलात्कारियों को रिहा करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने के लिए बेताब था।

                बिलकिस बानो प्रकरण ने गुजरात नरसंहार के जख्मों को फिर हरा कर दिया है। वर्ष 2002 में जब गुजरात हिंसा की आग में जल रहा था तब वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री हैं। बिलकिस बानो के बलात्कारियों को उस दिन रिहा किया गया जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था और प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से बेटियों को बचाने का आव्हान कर रहे थे। न्यायालय में दिए गए शपथपत्र में गुजरात सरकार ने कहा कि अपराधियों को छोड़ने की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की गई थी। ऐसे में अकेले राज्य सरकार को ही दोषी नहीं माना जा सकता। इस अन्याय में केंद्र सरकार भी समान रूप से भागीदार है। इसलिए न्यायालय को कहना पड़ा की सरकार हत्यारों और बलात्कारीयों के साथ मिली हुई है।

 *भाजपा सदैव रही है बलात्कारियों के साथ*

                  भाजपा द्वारा बलात्कारियों का पक्ष लेना कोई नई घटना नहीं है। अतीत में ऐसे कई आपराधिक प्रकरणों में भाजपा और उसके पदाधिकारी लिप्त रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल वाच की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 48 सांसद और विधायक भी आरोपी पाए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक 12 विधायक और सांसद भाजपा से हैं। 

                हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक लड़की के साथ हुए गेंग रेप के आरोपी भाजपा से संबंधित हैं,इसके अलावा 23 दिसंबर दिसंबर 23 को उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को बलात्कार के मामले में 25 साल की सजा मिली है।

               2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में वर्ष 17 वर्षीय बालिका के साथ भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथियों द्वारा सामूहिक बलात्कार, पुलिस हिरासत में पीड़िता के पिता की हत्या, पीड़ित लड़की को ट्रक से कुचल कर मार डालने के प्रयास, अधिक पुरानी घटना नहीं है। कश्मीर के कठुआ में 8 वर्षीय आसिफा के साथ मंदिर में गैंगरेप के आरोपियों के पक्ष में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने, पुलिस को न्यायालय में चार्जशीट पेश करने से रोकने का आरोप भी भाजपा पर ही लगा था। दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक विजय जाली पर महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने की शिकायत दर्ज की गई थी। 

               कर्नाटक की भाजपा सरकार के पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री एच हलप्पा को अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2014 में मोदी सरकार की मंत्री परिषद में लिए गए राजस्थान के सांसद निहालचंद पर भी यौन शोषण का आरोप लगा। वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राघव जी को बलात्कार के आरोप में सजा मिली थी। ये तो चंद प्रमुख नाम है। यह सूची और भी लंबी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के इस आचरण पर सवाल तो उठेंगे ही।

 *बलात्कारी बाबाओ के साथ*

                बलात्कारी बाबाओ के प्रति भाजपा के स्नेह संबंध सार्वजनिक है। हरियाणा की खट्टर सरकार ने बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा भुगत रहे राम रहीम को कई बार पैरोल पर छोड़ा है। दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की चरण वंदना में भाजपा के लगभग सभी शीर्षस्थ नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। मूलतः भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है, इसकी शिकार केवल बिलकिस बानो ही नहीं थी। पहलवान महिला खिलाड़ीयों के साथ हुए व्यवहार को नहीं भूला जाना चाहिए। बिलकिस बानो की जीत से उन सबको शर्मिंदा होना चाहिए जो इस प्रकरण में मौन रहे हैं, बशर्ते  उनमें नैतिकता और संवेदना बची हो।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें