अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आने वाला है देश का सबसे बड़ा IPO! क्या मुकेश अंबानी की कंपनी लिखेगी शेयर मार्केट में इतिहास का नया चैप्टर?*

Share

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अब आईपीओ लाने की तैयारी में है। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की थी। इससे जियो का वैल्यूएशन लगभग 154 अरब डॉलर यानी 13.5 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। 

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अब आईपीओ लाने की तैयारी में है। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की थी। इससे जियो का वैल्यूएशन लगभग 154 अरब डॉलर यानी 13.5 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है।

इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार अगर रिलायंस जियो अपनी 5% हिस्सेदारी भी बेचती है, तो उसे करीब 58,000 करोड़ से 67,500 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यह रकम हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ से भी दोगुनी है। हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2024 में 27,870 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कई ब्रोकरेज फर्म उत्साहित

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश का मानना है कि रिलायंस जियो का एंटरप्राइज वैल्यू 154 अरब डॉलर तक जा सकता है। कई और ब्रोकरेज फर्म भी जियो को लेकर उत्साहित हैं। जेफरीज ने जियो का वैल्यूएशन 146 अरब डॉलर, मैक्वेरी ने 123 अरब डॉलर और एम्के ने 121 अरब डॉलर आंका है।

विश्लेषकों का मानना है कि लिस्टिंग के बाद जियो का वैल्यूएशन 134 अरब डॉलर से 146 अरब डॉलर (11.2 से 12.19 लाख करोड़ रुपये) तक हो सकता है। इससे जियो भारत की टॉप 5 कंपनियों में शामिल हो जाएगी। यह अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल से भी आगे निकल सकती है। भारती एयरटेल का मार्केट कैप शुक्रवार को 10.77 लाख करोड़ रुपये था।

आईपीओ की चल रही तैयारी

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो आईपीओ के लिए सभी तैयारियां कर रही है। कंपनी का लक्ष्य साल 2026 की पहली छमाही में लिस्ट होना है। उन्होंने कहा कि जियो में ग्लोबल कंपनियों के बराबर वैल्यू बनाने की क्षमता है।

अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में कहा था, ‘मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि जियो भारत से बाहर भी अपना कारोबार बढ़ाएगी और अपनी तकनीक को दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंचाएगी।

जियो के 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यह चीन मोबाइल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। जियो, जियो प्लेटफॉर्म्स के रेवेन्यू में लगभग 85% का योगदान करती है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

सभी आईपीओ रह जाएंगे पीछे

जियो का आईपीओ भारत के सभी पिछले आईपीओ को पीछे छोड़ देगा। अभी तक हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ सबसे बड़ा था। इसके बाद एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ था, जो मई 2022 में आया था। पेटीएम ने नवंबर 2021 में 18,300 करोड़ रुपये और कोल इंडिया ने अक्टूबर 2010 में 15,199 करोड़ रुपये जुटाए थे। माना जा रहा है कि जियो का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। यह एक ऐसा मौका है जिसे कोई भी निवेशक मिस नहीं करना चाहेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें