अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*विंबलडन का नया चैंपियन यानिक सिनर, कार्लोस अल्काराज से फ्रेंच ओपन का बदला लेकरमारी बाजी*

Share

इटली के यानिक सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को विंबलडन के फाइनल में हराकर पहली बार इस खिताब को जीत लिया है। सिनर ने अल्काराज के खिलाफ पिछले महीने की फ्रेंच ओपन फाइनल का भी बदला ले लिया है।

लंदन: विंबलडन 2025 के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 1 इटली के यानिक सिनर ने वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर वाले कार्लोस अल्काराज को 4 सेट तक चलने वाले मुकाबले में हरा दिया। चार सेट तक चले इस मुकाबले में यानिक सिनर ने अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से मात दे दी। इसी के साथ सिनर ने पिछले महीने मिली फ्रेंच ओपन की हार का बदला भी ले लिया है।

सिर्फ पहला सेट हारकर बने चैंपियन

इस मैच के पहले सेट में कार्लोस अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए सिनर के खिलाफ 4-6 से बाजी मारी। इसके बाद सिनर ने पूरे मैच में उन्हें एक भी बार अपनी सर्विस ब्रेक नहीं करने दी। सिनर ने दूसरे सेट में अल्काराज की एक सर्विस ब्रेक करते हुए बाजी 6-4 से अपने नाम की और करारी वापसी की।

आखिरी दो सेट में भी मारी बाजी

इसके बाद यानिक सिनर ने तीसरे सेट में भी एक बार अल्काराज की सर्विस ब्रेक की और मैच में खुद को 2-1 से आगे कर लिया। वहीं चौथे सेट में भी अल्काराज अपनी सर्विस नहीं बचा पाए और सिनर ने उन्हें इस सेट में भी 6-4 से हरा दिया।

यानिक सिनर बनाम कार्लोस अल्काराज का मैच में स्कोर

स्कोरयानिक सिनरकार्लोस अल्काराज
ऐस815
डबल फॉल्ट27
पहली सर्विस की %62%53%
पहली सर्विस पर जीत %75%75%
दूसरी सर्विस पर जीत %64%58%
ब्रेक पॉइंट्स4/92/6
जीते गए टाईब्रेक00
रिसीविंग में जीते गए पॉइंट्स4436
कुल जीते गए पॉइंट्स125113
जीते गए गेम्स2218
लगातार जीते गए अधिकतम गेम्स34
लगातार जीते गए अधिकतम पॉइंट्स65
सर्विस में जीते गए पॉइंट्स8177
जीते गए सर्विस गेम्स1816

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें