अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हवा में उड़ा ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर:आंधी और तेज बारिश से फिर टेंट, तंबू उखड़े, पंजीयन कक्ष हुआ पानी-पानी

Share

इंदौर

एक ओर जहां गुरुवार को शहर में तेजाजी नगर, चिमनबाग और दशहरा मैदान में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर्स का शुभारंभ फीता काटकर किया। वहीं, दूसरी आेर नेहरू स्टेडियम में बना ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर्स तेज बारिश और आंधी की भेंट चढ़ गया। ठीक एक सप्ताह पहले भी गुरुवार को ही 40 किमी की गति से चली हवाओं के कारण यह सेंटर हवा में उड़ गया था। यहां पर ड्यूटी दे रही युवतियों ने कहा कि अचानक बारिश और ओले गिरने से पूरी व्यवस्था गड़बड़ हो गई। सामान सहित सबकुछ गीला हो गया। टेंट और सामान उड़ने लगा। हम तो जैसे-तैसे बचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

पिछले गुरुवार को भी आंधी से फट गई थी छत।

पिछले गुरुवार को भी आंधी से फट गई थी छत।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे से आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने यहां पर कीचड़ कर दिया था। तेज हवा के कारण यहां लगे डोम फट गया और पानी गिरने से कंम्यूटर सहित पूरा सामान भीग गया। हवा में पत्तों की तरह उड़े टेंट जगह-जगह से फट गए। आंधी और पानी ने नेहरू स्टेडियम का नजारा ही बदल दिया।यहां बिछी कालीन भीग चुकी थी और वैक्सीनेशन के लिए यहां रखा गया सामान पानी-पानी हो गया था। बारिश के थमने के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस फिर से ठीक करने में जुट गए।

मंत्री सिलावट, विधायक मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री सिलावट, विधायक मालिनी गौड़ और गौरव रणदिवे सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

तीन केन्द्रों पर किया ड्राइव इन वैक्सीनेशन शुरू
लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन और नगर निगम शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रो में एक-एक स्थान पर ड्राइव इन वैक्सीनेशन शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में आज तेजाजी नगर, चिमनबाग और दशहरा मैदान में ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर्स का शुभारंभ किया गया। मंत्री सिलावट ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मामले में कोविड वैक्सीनेशन ब्रम्हास्त्र की तरह है। वैक्सीनेशन कराने से व्यक्ति को एक तरह से सुरक्षा कवच मिल जाता है। अनलॉक के दौरान बहुत सावधानी बरतनी होगी। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बहुत जरूरी होने पर मॉस्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।

पॉलीथिन की मदद से सामान को बचाने की कोशिश की गई।

पॉलीथिन की मदद से सामान को बचाने की कोशिश की गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें