अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सरस्वती पूजन किया

Share

देपालपुर:-स्वर और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन शनिवार  को वसंत पंचमी पर श्रद्धा उल्लास से किया गया।  सरस्वती शिशु मंदिर  में  हर साल की भांति इस बार भी हवन व पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। पंडित प्रकाशचन्द्र तिवारी  ने विधि विधान से पूजा करवाई ओर हवन करवाया। स्कूल परिसर में श्री सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि..विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा.. के मंत्र गूंज उठे। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को भारतीय संस्कारों की शिक्षा दी गई। माता, पिता, बुजुर्गों, गुरुओं का सम्मान करने की सीख दी गई। हवन पूजन के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूल के व्यवस्थापक अखिलेश रावल,सह सचिव योगेश जैन,सदस्य जेपी नागर,पत्रकार यतनेश सेन,समाजसेवी कैलाश भावसार,प्राचार्य जादू सिंह चौधरी,दिनेश शर्मा सहित सभी आचार्य दीदीयां,अभिवावक व स्कूल परिवार उपस्तिथ थे।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें