अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संभल सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता को युवक ने जान से मारने की धमकी दी

Share

संभल । सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद के घर पर केयर टेकर के रूप में काम करने वाले लोधी सराय निवासी कामिल ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि दूसरे समुदाय का यह युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास कर चुका है, वही अब धमकी देकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक युवक घर में आया था। जिसने सांसद जियाउर्रहमान और उनके पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के बारे में पूछा। जब उसको बताया गया कि इस समय दोनों लोग घर पर नहीं है तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कहा कि सांसद और उसके पिता ने बहुत परेशान किया है। वह जान ले लेगा। जब विरोध किया तो वह गाली गलौज करता हुआ भाग गया।

तहरीर में कहा है कि धमकी देने वाला युवक 20 दिसंबर को जामा मस्जिद में भी घुसने का प्रयास कर चुका है। वह माहौल खराब करना चाहता है। तहरीर में कहा है कि सांसद और उनके पिता की जान को खतरा है। इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें