अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी वाले योगेंद्र सिंह राणा की बढ़ी मुश्किलें*

Share

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक्शन तेज है। टिप्पणी करने वाले करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा पर मुरादाबाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी है। वहीं दो मामलों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी निवासी योगेंद्र सिंह राणा ने हाल ही में अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। इसमें उन्होंने सपा सांसद इकरा हसन के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस पर सपा अधिवक्ता सभा की नेता सुनीता ने कटघर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

धोखाधड़ी का भी केस दर्ज

योगेंद्र सिंह राणा पर इसके अलावा एक और मुकदमा धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज किया गया है। पीतलनगरी के सुमित कुमार ने शिकायत में बताया कि योगेंद्र सिंह राणा ने प्रॉपर्टी में निवेश कर मुनाफा दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपये लिए, जिनमें से केवल दो लाख रुपये वापस किए, और बाकी राशि हड़प ली। जब सुमित ने शेष रकम मांगी, तो योगेंद्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

शस्त्र लाइसेंस होगा रद्द

इन दोनों मामलों में आरोप गंभीर होने के बाद कटघर पुलिस ने योगेंद्र राणा की लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है। मामले में एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया हुआ है।

2014 में लिए थे 9 लाख, अब तक नहीं लौटाई पूरी रकम
मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले सुमित कुमार नाम के युवक का आरोप है कि वर्ष 2014 में योगेंद्र राणा ने उन्हें रियल एस्टेट बिजनेस में साझेदारी का झांसा देकर 9 लाख रुपए लिए। कुछ समय बाद उन्होंने केवल 2 लाख रुपए वापस किए, लेकिन बाकी 7 लाख अब तक नहीं लौटाए।

पैसे मांगने पर दी रिवॉल्वर दिखाकर धमकी: पीड़ित
सुमित का कहना है कि जब उसने 1 जून 2024 को एक बार फिर पैसे की मांग की, तब योगेंद्र राणा ने भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार के बाहर उसे गालियां दीं और लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। सुमित का आरोप है कि राणा राजनीतिक रसूख का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी, धमकी और अभद्र व्यवहार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

इससे पहले सपा सांसद इकरा हसन पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
गौरतलब है कि योगेंद्र राणा हाल ही में सपा सांसद इकरा हसन पर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने एक सार्वजनिक मंच से कहा था कि मुझे इकरा हसन से निकाह कबूल है, वो भी कबूल करें। वो मेरे घर मुस्लिम बनकर रह सकती हैं, बस ओवैसी बंधु मुझे जीजा कहें। इस बयान पर मुरादाबाद की एक महिला वकील ने मझोला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब नए केस के बाद योगेंद्र राणा की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलें और गहराती जा रही हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें