अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 गुलजार हुआ . राजस्थान का ‘वेनिस’ उदयपुर! हाउसफुल हुए होटल, विदेशी मेहमानों ने भी जमाया रंग

Share

इस साल मार्च के महीने में होली के त्यौहार के साथ लॉन्ग वीकेंड मिलने से पर्यटन जगत में भारी उछाल देखा जा रहा है. राजस्थान का ‘वेनिस’ कहा जाने वाला उदयपुर शहर इस समय पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है.राजस्थान का ‘वेनिस’ कहा जाने वाला उदयपुर अपनी झीलों, महलों और सुहावने मौसम के कारण देश-विदेश के पर्यटकों से गुलजार है। न्यू ईयर और विंटर सीजन के चलते शहर के होटल, धर्मशालाएं 20 जनवरी तक लगभग हाउसफुल हो चुके हैं। पर्यटक लेक पैलेस, सिटी पैलेस और फतेह सागर झील के किनारे बोटिंग व खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। झीलों की नगरी अपनी ऐतिहासिक विरासत, शाही महलों और अनूठी परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन होली के दौरान यहाँ का नजारा कुछ अलग ही होता है. शहर के एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तक, हर जगह पर्यटकों की भारी आवाजाही दर्ज की जा रही है. पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि होली पर शाही माहौल में रंगों का अनुभव लेने के लिए उदयपुर से बेहतर कोई और विकल्प नहीं है.लॉन्ग वीकेंड और होली के अवसर पर उदयपुर पर्यटकों का हब बन गया है. शाही विरासत और मॉडर्न होली पार्टी के संगम ने देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित किया है, जिससे शहर के सभी होटल और रिसॉर्ट्स पूरी तरह बुक हो चुके हैं.

उदयपुर की होली केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है. इस बार बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारतीय संस्कृति और रंगों के इस महापर्व को करीब से देखने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं. उनके लिए यहाँ की ‘होलिका दहन’ की शाही रस्म और अगले दिन की धुलंडी आकर्षण का मुख्य केंद्र होती है. कई विदेशी सैलानियों का कहना है कि उन्होंने सात समंदर पार उदयपुर की शाही होली के चर्चे सुने थे और अब वे इसे खुद जीना चाहते हैं. शहर के बाजारों में भी विदेशी मेहमानों की रौनक देखी जा सकती है, जहाँ वे राजस्थानी वेशभूषा और पारंपरिक हस्तशिल्प में रुचि दिखा रहे हैं.

लग्जरी होटल्स और स्पेशल होली पैकेज
पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए उदयपुर के नामी होटल्स और रिसॉर्ट्स ने खास ‘होली पैकेज’ लॉन्च किए हैं. इन पैकेजेस में हर्बल रंगों के साथ होली, रेन डांस, पूल पार्टी और राजस्थानी व्यंजनों का तड़का शामिल है. कई होटलों ने लोक कलाकारों को आमंत्रित किया है, जो चंग की थाप और ढोल-नगाड़ों के साथ पारम्परिक ‘फाग’ गीतों की प्रस्तुति देंगे. सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अधिकांश आयोजनों में केवल हर्बल और प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग किया जा रहा है. कपल्स और फैमिली टूरिस्ट्स के लिए होटलों ने विशेष डिस्काउंट भी पेश किए हैं, जिसके कारण बुकिंग्स लगभग शत-प्रतिशत फुल हो चुकी हैं.

प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था
होली के इस बड़े आयोजन को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सिटी पैलेस, पिछोला झील, और फतहसागर पाल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि पर्यटकों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े. प्रशासन ने गाइडलाइंस जारी की है कि उत्सव के दौरान पर्यटकों की गरिमा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. यदि आप भी इस लॉन्ग वीकेंड पर होली के रंगों में सराबोर होना चाहते हैं, तो उदयपुर की शाही मेहमाननवाजी आपका इंतजार कर रही है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें