अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *घर में वास्तु अनुसार पोछा कैसे लगाना चाहिए*

Share

वास्तुशास्त्र में घर की साफ-सफाई का खास महत्व है। माना जाता है कि गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। वहीं, साफ-सफाई से सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में सफाई के लिए हम नियमित पोछा भी अवश्य लगाते हैं। वास्तुशास्त्र में पोछा लगाने का सही तरीका और कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने से घर से नेगेटिविटी दूर रहती है और सुख-शांति बनी रहती है। आइए विस्तार से जानें कि वास्तु अनुसार पोछा कैसे लगाना चाहिए।

हम नियमित तौर पर अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। वास्तुशास्त्र में भी घर की साफ-सफाई का खास महत्व होता है। मान्यता है कि घर में गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। वहीं, सफाई सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है। वास्तु की मानें तो पोछा लगाते समय कुछ नियमों और बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। सही तरीके से घर में पोछा लगाने से नेगेटिव एनर्जी मीलों दूर रहती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही, पोछे लगाते वक्त अगर आप एक उपाय कर लें तो इससे घर का वास्तु ठीक बना रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें पोछे से जुड़े वास्तु टिप्स…

वास्तु अनुसार घर में ऐसे लगाएं पोछा

वास्तु अनुसार घर में ऐसे लगाएं पोछा

वास्तुशास्त्र में घर में पोछा लगाने के कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिनका ख्याल रखने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता बनी रहती है। मान्यता है कि घर में पोछा हमेशा मुख्य द्वार से लगाना शुरू करना चाहिए और फिर, घर के अलग-अलग भागों में पोछा लगाना चाहिए। साथ ही, कमरों में पोछा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दक्षिणावर्त दिशा में यानी क्लॉकवाइज पोछा लगाना अच्छा माना जाता है। पोछा मुख्य द्वार के पास से शुरू करके उसी स्थान पर अंत भी करना चाहिए।

वास्तु अनुसार पोछा लगाने का सही समय

वास्तु अनुसार पोछा लगाने का सही समय

कुछ लोग घर में पोछा सुबह उठते ही लगा लेते हैं, कुछ लोग देर से लगाते हैं, तो कुछ लोग दिन में दो बार भी पोछा लगाते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो घर में पोछा लगाने का सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त का होता है। मान्यता है कि इस दौरान पोछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में सुबह ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच की अवधि में पोछा लगाना बेहद अच्छा माना गया है।

पोछा लगाते समय करें यह 1 उपाय

पोछा लगाते समय करें यह 1 उपाय

घर का वास्तु ठीक बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आप पोछा लगाते समय एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार, पोछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या नींबू का रस मिलाकर घर में पोछा लगाना अच्छा माना जाता है। इससे घर से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, इस उपाय से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

घर में पोछा कब नहीं लगाना चाहिए

घर में पोछा कब नहीं लगाना चाहिए

वास्तुशास्त्र के अनुसार, दोपहर के समय घर में पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। यही कारण है कि दिन के समय पोछा लगाना अच्छा नहीं होता है। इसकी बजाए  ब्रह्म मुहूर्त में पोछा लगाना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा संभव न हो तो आप सूर्योदय के दौरान या उसके तुरंत बाद तक भी पोछा लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है और नेगेटिविटी दूर होती है। वास्तु की मानें तो घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ रखना चाहिए। इससे गृह क्लेश होता है और आसपास का वातावरण भी सुखद बना रह सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें