अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *ट्रंप का ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’….वेनेजुएला में अमेरिका ने मारे कितने सैनिक*

Share

जिस ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ का गाना ट्रंप दुनिया भर में गाते फिर रहे हैं, उसमें अमेरिका के सैनिक सिर्फ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाकर नहीं लाए बल्कि अपने पीछे लाशों का ढेर लगाकर आए हैं. हाल ही में खुलासा हुआ है कि इस ऑपरेशन के दौरान उस काली रात को ट्रंप की ‘डेल्टा फोर्स’ ने आखिर कौन सा कांड किया था. ये डीटेल सामने आने के बाद ट्रंप को बैकलैश झेलना पड़ सकता था, जिसे वो अमेरिका का सबसे सटीक और क्लीन ऑपरेशन बता रहे थे.

ट्रंप ने वेनेजुएला पर 3 जनवरी को बिजली गिराई थी. अमेरिका की ‘डेल्टा फोर्स’ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बेडरूम में घुसकर उन्हें उठा लाई थी. इसे ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ नाम दिया गया था, जिसके बारे में ट्रंप दुनिया भर में गाते फिर रहे हैं. उस काली रात का एक सच वेनेजुएला और क्यूबा की आर्मी ने भी बताया है. जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी की इस स्पेशल फोर्स ने ‘मदुरो कैप्चर ऑपरेशन’ के दौरान खून की नदियां बहा दी थीं. ये सैनिक अंधाधुन गोलियां चलाकर रास्ते में आने वाले हर इंसान को बिना देखे मार डाल रहे थे. आर्मी ने बताया कि ट्रंप के लड़ाकों ने कितनी लाशों के ढेर लगा दिए.

उस रात कैसे लगाए लाशों के ढेर

3 जनवरी 2026 की उस काली रात का सच अब दुनिया के सामने आने लगा है. एएफपी के मुताबिक वेनेजुएला और क्यूबा ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि अमेरिकी सेना जब मदुरो को कैप्चर करने आई थी, उस दौरान उनके 55 बहादुर सैनिकों का खून बहा दिया था. ट्रंप के भेजे हुए लड़ाकों ने 55 सैनिकों की जान लेली थी. यह केवल एक राष्ट्रपति की शर्मनाक गिरफ्तारी नहीं थी, बल्कि एक खूनी जंग थी जिसने पूरे दक्षिण अमेरिका को हिलाकर रख दिया है.

पूरा सिक्योरिटी दस्ता खत्म

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पाद्रिनो लोपेज ने बताया कि राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की सुरक्षा में तैनात क्यूबा के 32 और वेनेजुएला के 23 जवानों को अमेरिकी मिसाइलों और कमांडो ने मौत के घाट उतार दिया. इनमें 2 कर्नल और 1 लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल थे. मदुरो के घर की सिक्योरिटी में लगा उनका पूरा सुरक्षा दस्ता लगभग खत्म हो गया था.

ट्रंप ने क्या कहा?

उधर ट्रंप अपनी सेना के इस कारनामे पर फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को ‘अद्भुत’ बताया. ट्रंप ने इस बारे में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि ‘मैंने पूरा मिशन टीवी स्क्रीन पर देखा और क्या खूबसूरत नजारा था’. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान किसी भी अमेरिकी सैनिक की मौत नहीं हुआ और बिना नुकसान झेले मादुरो को गिरफ्तार किया गया.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें