अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *नीमच में गणेश उत्सव में लड़कियों का अश्लील डांस,फूहड़ता परोसी गई*

Share

 नीमच में गणेश उत्सव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हुआ है। इसमें लड़कियों ने अश्लील डांस किया और फूहड़ता परोसी गई। इस पर हिंदू संगठन भड़के हुए हैं।

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा नगर में गणेश उत्सव के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस का हो रहा था। 31 अगस्त को जागृति युवा मंडल मनासा नामक समिति ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में कुछ लड़कियों ने अश्लील गानों पर डांस किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कई संगठनों ने नाराजगी जताई और पुलिस से शिकायत की है।

गणेश उत्सव में अश्लीलता

दरअसल, गणेशोत्सव के दौरान देशभर में गणपति की विशेष पूजा की जाती है। कई जगहों पर नगर पालिका और नगर परिषद मांसाहार की दुकानें बंद करवाती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। लेकिन नीमच जिले के मनासा नगर में गणेश उत्सव के नाम पर अश्लीलता परोसी गई।

अंग प्रदर्शन कर रही थी लड़कियां

जागृति युवा मंडल मनासा नामक समिति ने 31 अगस्त को एक आर्केस्ट्रा का आयोजन किया। इस आर्केस्ट्रा में “तुमसे मिलने के बाद दिलबर” और “आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लिजिए” जैसे गानों पर 4-5 लड़कियां जमकर नाचीं। उन्होंने खुलेआम मंच पर अंग प्रदर्शन किया। कुछ लोग मंच के नीचे खड़े होकर इस प्रदर्शन का मजा ले रहे थे।

विधायक ने इस पर क्या कहा?

समिति के अध्यक्ष लालचंद राठौर ने इस मामले पर पछतावा जताया है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की हरकत थी। मनासा के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने भी इस घटना को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में इस तरह की फूहड़ता नगर की छवि को धूमिल करती है। साथ ही इससे विधानसभा की भी बदनामी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए वे लोगों को समझाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें