अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पत्रकार संगठित रहेंगे तो ही हमारी ताकत बढ़ेगी*

Share

अधिमान्यता नियमों में सरलीकरण के साथ नियतकालीक समाचार पत्रों को वर्ष में छह विज्ञापन देने की मांग

सम्पादक संघ मध्यप्रदेश (रजि.) की विशेष बैठक में अनेक प्रस्ताव ध्वनीमत से पारित

इंदौर। पत्रकार जो देश, दुनिया की खबरों के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर रातदिन, गर्मी-सर्दी, बारिश कुछ नहीं देखता और खबर को प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जल्द से जल्द आम जनता तक पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम करता है लेकिन बदले में उसे जो मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है। कई बार तो पत्रकार हादसों के भी शिकार हो जाते हैं और जीवन भर उनके परिजन इस विभीषिका को झेलते रहते हैं। पत्रकार जब तक संगठित नहीं होंगे तब तक हमारी ताकत नहीं बढ़ेगी और न ही सरकार तक हमारी मांगों की गूंज पहुंच सकेगी। इसलिए हमें संगठित होकर ही कार्य करना होगा। यह बात सम्पादक संघ मध्यप्रदेश की विशेष बैठक में वक्ताओं ने कही। साथ ही कई प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पास किए गए। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा कराए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा की राशि चार लाख से बढ़ाकर १० लाख रुपए किए जाने एवं ज्यादा से ज्यादा पत्रकार साथियों को इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिष्ठित संगठन सम्पादक संघ मध्यप्रदेश (रजि.) की विशेष बैठक अरिहंत रेस्टोरेंट जवाहर मार्ग पर संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश फरकिया की अध्यक्षता में रखी गई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि संगठन के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद श्यामलाल राजदेव और संगठन के उपाध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र दुबे ने अपने विचार रखे। इससे पहले संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चम्पालाल गुर्जर ने बैठक और संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सर्वश्री मदन  भगत, राजेश यादव, घनश्याम सोनी, राजेन्द्र सचदेव, सुमित शुक्ला, जीतू महेश्वरी ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं के विचारों से सहमत होकर कई पत्रकार हितैषी कई प्रस्ताव ध्वनी मत से पारित किए गए और मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग से अधिमान्यता के नियमों को सरलीकरण के साथ ही नियतकालीक समाचार पत्रों को वर्ष में छह विज्ञापन दिए जाने की मांग की गई। इसके लिए जल्द ही एक ज्ञापन मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जो कि जनसंपर्क मंत्री भी हैं और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं उन्हें दिया जाएगा ताकि लघु एवं नियतकालीक समाचार पत्रों को राहत मिल सके। 

बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्यामलाल राजदेव, अध्यक्ष ओमप्रकाश फरकिया, कार्यकारी अध्यक्ष चम्पलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, महेन्द्र दुबे, प्रखर वक्ता राजेश यादव, महासचिव जीतू महेश्वरी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, डॉ. सुरेश कटलाना, राजेन्द्र सचदेव, दिनेश साल्वी, गोपाल झूनझूने, समसुद्दीन चिश्ती, घनश्याम सोनी, रमेशसिंह सिसौदिया, चेतन गंधे, संतोष वाजपेयी, कृष्णभक्त श्यामलाल यादव, नारायण जोशी, नरेन्द्र देव नरेला, अशोक बड़गुजर, बसंत गेहलोत, सुमीत शुक्ला, कुणाल साल्वी, विक्रम सिंह, रामनाथ मुल्कवे, भूपेन्द्र दंडोतिया, सुरेश यादव, ओमप्रकाश शर्मा, सौमित्र राठौर, भीकमचंद सोनी, ओमबाबा शर्मा, नंदकिशोर चौहान, मदन भगत, जगदीश प्रसाद तिवारी के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद थे। इस दौरान खासतौर से वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम सोनी का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें गुलदस्ते और हारफूल देकर सम्मानित किया गया। अन्त में सभी ने दाल-बाफले लड्डुओं का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का शानदार संचालन कार्यकारी अध्यक्ष चम्पालाल गुर्जर और अंत में आभार वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र दुबे ने माना।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें