मंगोलिया के राष्ट्रपति 13 अक्टूबर से भारत के 4 दिवसीय दौरे पर होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद आज भारत दौरे पहुंचेंगी. उनका ये दौरा दो दिनों का है और वे इस दौरान कई लोगों से मिलेंगीं.
- ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 साल की उम्र में निधन
- )दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने गश्त अभियान की समीक्षा की
- दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सामान्य गश्त अभियान की समीक्षा की.(गाजीपुर बॉर्डर से दृश्य)
बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC ) की बैठक होगी. इस बैठक में बिहार चुनाव की सीटों को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा.





