अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

* बिहार में चुनाव के एलान, 6 और 11 नवंबर को मतदान , 14 नवंबर को परिणाम*

Share

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का एलान कर दिया है। 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। जब से बिहार में एसआईआर का एलान हुआ था, उसके बाद से ही चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर था। 30 सितंबर 2025 को आयोग के द्वारा एसआईआर की अंतिम सूची जारी की। इसमें बिहार में कुल 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। अब जब बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है तो इसी के साथ वहां आचार सहिंता भी लागू हो गई है। 

बिहार में चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। यहां दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं। यह आंकड़े आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी किए गए थे। एसआईआर के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में करीब 41 लाख की कमी आई है। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पांच लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट डालेंगे। 

एसआईआर के बाद कितनी बदली मतदाता सूची?

आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर करवाया गया। इसमें नए सिरे से बिहार में मतदाताओं की गणना की गई। यह प्रक्रिया जून से शुरू हुई थी जिसकी अंतिम सूची 30 सितंबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। 30 सितंबर 2025 को आई इस सूची के अनुसार बिहार में कुल  7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत है। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। 

बिहार विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें
पहला चरण
नोटिफिकेशन – 10 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख – 17 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख – 18 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख – 20 अक्तूबर
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान – 6 नवंबर

दूसरा चरण
नोटिफिकेशन – 13 अक्तूबर
नामांकन की आखिरी तारीख – 20 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख – 21 अक्तूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख – 23 अक्तूबर
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान – 11 नवंबर

 बिहार के साथ देश की आठ विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

 चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों का भी एलान किया। किन-किन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, ये सीटें क्यों खाली हुई हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के लिए वोटिंग की तारीखों का एलान किया। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी है। इसके अलावे, जम्मू कश्मीर की दो विधानसभा सीटों और झारखंड, तेलंगना, पंजाब, मिजोरम और ओडिसा की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिहार चुनाव के साथ जम्मू कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में भी उपचुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा की कुल 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है। इन उपचुनावों की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए 20 अक्टूबर, जबकि अन्य राज्यों के लिए 21 अक्तूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर (राजस्थान में 23 अक्तूबर) को होगी, और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अक्तूबर (राजस्थान में 27 अक्टूबर) है। मतदान 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगा और मतगणना 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को की जाएगी।

चुनाव आयोग को बिहार चुनाव के साथ क्यों कराना पड़ रहा उपचुनाव?

जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नगरोटा सीट पर देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्थान की अंता सीट पर विधायक कंवरलाल की अयोग्यता, झारखंड की घाटशिला सीट पर रामदास सोरेन, तेलंगाना की जुबली हिल्स पर मगंती गोपीनाथ, पंजाब की तरनतारन सीट पर डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, मिजोरम की डांपा सीट पर लालरिन्तलुआंगा सायला और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण ये सीटें रिक्त हुई हैं।

बिहार में 7.43 करोड़ वोटर करेंगे मतदान के अधिकार का इस्तेमाल

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें