– भाजपा सरकार के खिलाफ इन्दौर बड़े आन्दोलन की होगी शुरुआत
*इन्दौर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष एसी वर्ग से हो, मांग को लेकर शहर के दलित नेताओं ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाल गौतम से की सौजन्य भेंट*
इन्दौर। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम आज बुधवार को इन्दौर आये, उनका इन्दौर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार, शहर अध्यक्ष रमेश घाटे एवं विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश महावर कोली के नेतृत्व में देवी अहिल्या विमानतल पर इन्दौर के दलित नेताओं ने सौजन्य भेंट करते हुए अगवानी की।
इस अवसर पर श्री गौतम ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा की मध्यप्रदेश, राजस्थान व अन्य प्रदेशों की सरकारों को खड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर और मंदिरों के निर्माण व पुनर्निर्माण तो करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं शासकीय स्कूल जिनमें अनुसूचित जाति, जन जाति वर्ग के बच्चे पढ़ रहे हैं, उन्हें बंद करने की शाजिश रच रही है।

श्री गौतम झालावाड़ में शासकीय स्कूल में छत गिरने से हताहत हुए बच्चों के परिजनों से मिलने व घटना का जायजा लेने झालावाड़ जाते हुए इन्दौर विमानतल पहुंचे, यहां उनका दलित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके प्रतिउत्तर में श्री गौतम ने कहा कि इन्दौर से दलित विरोधी भाजपा सरकारों के खिलाफ क्रांति का उदघोष होगा। उन्होंने अपने साथियों से कहा कि आप लोग इन्दौर में बड़ा आन्दोलन की तैयारी करें, इसमें राहुलजी और खरगे जी को मैं लेकर आऊंगा।

इन्दौर विमानतल पर दलित नेताओं ने श्री पाल को जानकारी दी कि इन्दौर शहर बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म स्थली इन्दौर जिले का प्रमुख शहर है, लेकिन यहां के अनुसूचित जाति वर्ग के निष्ठावान, बुनियादी और जमीनी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मान नहीं मिल पाता है, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए सतत संघर्ष कर न केवल न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, बल्कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारतीय संविधान की रक्षा के लिए भी दृढ़ संकल्पित हैं।
दलित कांग्रेस नेताओं ने श्रीपाल को बताया कि देश के आजादी के बाद से अभी तक देवी अहिल्याबाई की पावन भूमि एवं बाबा साहब के जन्मस्थली जिले इंदौर के प्रमुख शहर में अभी तक अनुसूचित जाति वर्ग से कांग्रेस के मुख्य संगठन शहर कांग्रेस में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग का अध्यक्ष नहीं दिया गया है, जबकि हम पूरे देश में श्री खड़गे दिए वह राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान की रक्षा के लिए सांप्रदायिक संगठन आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी से प्रखरता के साथ में मुकाबला कर रहे हैं ऐसे में बाबा साहब के जन्म स्थलीय जिले इन्दौर में अनुसूचित जाति वर्ग का शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिया जाना अत्यंत की आवश्यक हो जाता है। दलित कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि इंदौर मैं 60% से ज्यादा अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या होने तथा कांग्रेस का वोट बैंक भी अनुसूचित जाति जनजाति होने के बावजूद यहां के ललित कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस की मुख्य धारा से वंचित रखा जाना न्यायोचित नहीं है ऐसी स्थिति में राहुल गांधी जी द्वारा चलाए गए संगठन सज्जन कार्यक्रम के तहत इंदौर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के योग्य, सक्षम, दबंग, निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ता एवं शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रमेश घाटे शहर कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व देना आज समय की मांग है।
इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, आनंद बाघ, मुकुल वाघ, अनिल गुड़वे, शांति मन्ना, दीपक वानखेड़े, गणेश तायडे, दीपक छाबड़ा, उत्तम जाधव, राजकुमार जाधव सहित दर्जनों दलित नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।





