अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 *मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश ने दी राहत,33 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट*

Share

भोपाल: मध्य प्रदेश का मौसम लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बदला रहा। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, कहीं पर गर्मी का असर देखने को मिला। सागर जिले के रहली में 16.3मिमी पानी बरस गया। मंडला के मवई में 6.8, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में 4.2, बिजौली में 3.8, शहडोल के जैतपुर में 4 जैसी नगर में दो, बालाघाट के बारासिवनी में 2, छतरपुर में नौगांव में 1 मिली मीटर बारिश हुई। जबकि अशोकनगर मुरैना पन्ना जिलों में भी पानी गिरा है।

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की पकी हुए गेहूं की फसल खराब हुई है प्रदेश के महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के जिलों में कल शनिवार को चक्रवाती असर के कारण बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिससे गेहूं की पकी हुई फसल बर्बाद हो चुकी है इसके अलावा प्रदेश में तेज हवा के कारण गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है मध्यप्रदेश में शनिवार को कटनी,उमरिया,सीधी में तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की पकी हुई फसल बर्बाद हुआ है प्रदेश में तेज हवा के कारण गेहूं की खड़ी फसल आड़ी होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है ।

सके अलावा कई जिलों में तेज आंधी तूफान भी चला। अशोकनगर में सागर में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सिवनी में 56, सिंगरौली में 50, अशोकनगर में 50, शहडोल में 39, दमोह में 34, छिंदवाड़ा, मंडला, खजुराहो में 28 पचमढ़ी में 30, गुना, मुरैना में 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

प्रदेश के तापमान में आई गिरावट

बारिश आंधी तूफान के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो शिवपुरी में 41 खरगोन में 41.8 भोपाल में 39.6 ग्वालियर में 39.7 नर्मदा पुरम में 40.6 इंदौर में 39.6 खंडवा में 42.5 पचमढ़ी में 33.8 उज्जैन में 39.02 दमोह में 40.5 जबलपुर में 40.8 खजुराहो में 42.4 मंडला में 40, नरसिंहपुर में 40, नौगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में स्थिति देखने को मिली है।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

न्यूनतम पारा देखें तो भोपाल में 23, ग्वालियर में 21.2, नर्मदापुरम में 26.6, इंदौर में 24, खंडवा में 29, पचमढ़ी में 18, राजगढ़ में 23.5, उज्जैन में 22, जबलपुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

33 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि की साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, कला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

गेहूं और चने की फसल पककर तैयार

इस समय गेहूं और चने की फसल पककर तैयार हो चुकी है बेमौसम बारिश ने किसानों की पकी हुई फसल को उजाड़ कर रख दिया है मध्यप्रदेश के किसानों को शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से गेहूं की चमक खराब हो जाएगी और इसके अलावा गेहूं के दाने सिकुड़े हुए भी हो जायेगे जिससे किसानों को मंडी में फसल बेचने में दिक्कत आएगी।

ramswaroop mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें