अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

* मुंबई बारिश से सराबोर, दिल्ली-NCR और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा; तस्वीरें,कोंकण,गोवा-महाराष्ट्र में सात दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट*

Share

दक्षिण पश्चिम मानसून देश में दस्तक दे चुका है। 16 साल के बाद समय से पहले आए मानसून और मौसम में बदलाव का असर ये हुआ कि दिल्ली-NCR, हरियाणा और मुंबई के कई इलाके बारिश से सराबोर हो गए। मौसम विभाग (IMD) से जारी अलर्ट के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अगले सात दिन तक भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात तेज आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली कटौती की खबरें भी आईं। 

मानसून 2025 में आठ दिन पहले आया है। केरल में झमाझम बारिश हुई है। मानसून की पहली झमाझम के साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केरल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई तटीय राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचेगा। बारिश के बावजूद पंजाब में रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की दस्तक के बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी से ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी भविष्यवाणी की थी। ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और मौसम सुहावना बना दिया है। 

Heavy Rainfall Delhi NCR Haryana Mumbai and other parts of India IMD prediction Monsoon Updates

दिल्ली में भी आधी रात को जमकर हुई बारिश

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और अपने पूर्वानुमान में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान जताया था। आईएमडी ने बताया था कि एक तूफानी बादल पश्चिम/उत्तर-पश्चिम से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले एक से दो घंटे में शहर के कुछ हिस्सों में तेज तूफान और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

मुंबई में भी आधी रात के बाद बारिश

मौसम विभाग ने निवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, कमजोर दीवारों या अस्थिर ढांचों से दूर रहने और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी है। उधर, मुंबई में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। 

हरियाणा के झज्जर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश

तूफान से पेड़ उखड़ने, शाखाओं के टूटने, केले और पपीते की फसलों को मध्यम नुकसान होने और सूखे पेड़ की टहनियों के गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश

तूफान से पेड़ उखड़ने, शाखाओं के टूटने, केले और पपीते की फसलों को मध्यम नुकसान होने और सूखे पेड़ की टहनियों के गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Heavy Rainfall Delhi NCR Haryana Mumbai and other parts of India IMD prediction Monsoon Updates

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश

बुधवार को भी दिल्ली के उत्तर में एक बादलों के समूह ने प्रवेश किया था, जिससे धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चली थीं। हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक थी और हल्की बारिश भी हुई थी। इससे हरियाणा के करनाल जिले में भी भारी बारिश हुई थी और तूफान आया था। बिजली आपूर्ति में भी कई क्षेत्रों में व्यवधान आया था। बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, वजीराबाद, धीरपुर और बुराड़ी जैसे क्षेत्रों में बिजली कटौती की रिपोर्टें मिली थीं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें