_
*उच्च न्यायलय के आदेश और मुख्यमंत्री की घोषणा के महीनो बाद भी नहीं हट पाया BRTS … और
500 किलो मीटर स्ट्रोम वाटर लाईन पर सवाल .…*_
कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त को उच्च न्यायलय के आदेशो सहित आम नागरिको के आवागमन के लिए BRTS खोलने और 500 किलोमीटर स्ट्रोम वाटर लाईन के सत्यापन की मांग की
इंदौर, सोमवार 28 जुलाई 2025, इंदौर शहर कि बिगडैल ट्राफिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर द्वारा भले ही व्यवस्था दी जा रही है परन्तु वास्तविकता में उच्च न्यायलय के आदेश दिनांक 27-02-2025 के बाद लगभग 5 माह पूर्ण होने के बाद भी इंदौर का BRTS कारीडोर आम नागरिको के लिए नहीं खोला गया है, उक्त BRTS कारीडोर को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव भी दिनांक 21-9-24 को सार्वजनिक तौर पर उसे हटाने कि घोषणा की थी
कांग्रेस के पूर्व पार्षद श्री दिलीप कौशल ने इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह तथा निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा को आज पत्र भेजकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश कि प्रति तथा मुख्यमंत्री कि घोषणा की पेपर कटिंग भेजकर इंदौर में निरंतर जाम हो रहे AB-रोड सहिओत अन्य मार्गो तथा आम नागरिको को हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए तत्काल BRTS कारीडोर पर आम नागरिको के वाहनों के आवागमन के लिए खोलने कि मांग की है तथा इंदौर नगर निगम जल विभाग के यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा उच्च न्यायलय में दिए शपथ-पत्र एवं जवाब दावे कि प्रति भी पत्र के साथ भेजकर शहर में स्थापित 500 किलोमीटर स्ट्रोम वाटर लाईन के सत्यापन तथा उसके संचालन हेतू समिती बनाने की मांग की है ताकि इंदौर में वर्षा के पानी पर्याप्त निकासी हो सके, उल्लेखनीय है कि नगर निगम जल विभाग के यंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा उच्च न्यायलय के समक्ष जनहित याचिका में शपथ-पत्र देकर शहर में 500 किलोमीटर स्ट्रोम वाटर लाईन होने का पत्र दिया था
श्री कौशल ने बताया कि यदि कलेक्टर एवं निगमायुक्त इंदौर के आम नागरिको के हित में कारवाई नहीं करते है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ से चर्चा कर जन आन्दोलन करने और मुख्यमंत्री को घोषणावीर नाम संबोधित किया जाएगा।





