अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 उज्जैन के महाकाल लोक के पास 257 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Share

उज्जैन के महाकाल लोक के पास तकिया मस्जिद क्षेत्र में बनी निजामुद्दीन कॉलोनी में बुलडोजर चलेगा। शनिवार के दिन 257 मकानों को हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट और पुलिस प्रशासन की तरफ से हटाने के नोटिस पहले ही दिए गए थे।इसके लिए देर रात ही बुलडोजर मौके पर पहुंच गए। जिन मकानों को हटाया जाना है उन्हें 32 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटा जा चुका है।

उज्जैन पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार देर रात महाकाल लोक के पास तकिया मस्जिद क्षेत्र में मुनादी की गई। यहां निजामुद्दीन कॉलोनी है जिसमें करीब 257 मकान बने हुए हैं। इन मकानों के बीच एक मस्जिद है जिसे तकिया मस्जिद कहा जाता है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण कार्य के तहत सभी 257 मकान को हटाना है। इन मकानों को हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू की जाएगी।

महाकाल की नगरी उज्जैन में पुलिस प्रशासन शनिवार की सुबह से बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने शुक्रवार रात्रि को महाकाल लोक के पास तकिया मस्जिद क्षेत्र में मुनादी की गई। दरअसल इस क्षेत्र में निजामुद्दीन कॉलोनी है जिसमें करीब 257 मकान बने हुए हैं। इन मकानों के बीच एक मस्जिद है जिसे तकिया मस्जिद कहा जाता है। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण कार्य के तहत सभी 257 मकान को हटाना है।

इन मकानों को हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू की जाएगी। मकान हटाने से पहले सभी प्रकार की शासकीय और न्यायालयीन कार्रवाई कर ली गई है। जिसके तहत नोटिस भी दिए गए जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है। हाई कोर्ट ने भी यहां के रहवासियों की याचिका खारिज कर दी है। यहां के रहवासियों को कुल 66 करोड़ रुपए मुआवजा देना है। जिसमें से 32 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।

पुलिस ने रात में कराई मुनादी

शुक्रवार रात्रि को पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और मुनादी करवाई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव और एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने लोगों को मकान खाली करने की अपील की गई। साथ ही शांति बनाने की बात कही। मकानों में बुलडोजर कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार की रात से ही बुलडोजर पहुंच चुके हैं।

लोगों ने अपनी मर्जी से मकान तोड़े

वहीं दूसरी ओर रहवासियों ने अपनी स्वेच्छा से मकान तोड़ना शुरू कर दिए हैं। यहां लगभग 50 से अधिक मकान खाली हो चुके हैं जिन्हें तोड़ने का काम भी लोगों ने खुद से ही शुरू कर दिया है। बाकी बचे लोगों को भी मुआवजा देने की प्रक्रिया की जा रही है। जिन मकानों में बुलडोजर कार्रवाई करना है उनके मुआवजे का भुगतान पहले किया जा चुका है।

मामले में एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने कहा कि यहां महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत कार्य होना है। लोगों को मुआवजा भी दिया जा रहा है। हाई कोर्ट ने भी रहवासियों की अपील को खारिज कर दिया है। लोगों ने स्वेच्छा से अपना सामान निकालना भी शुरू कर दिया है। यह पूरा क्षेत्र करीब सवा दो हेक्टेयर का है जिसे खाली करवाना है। मामले में एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि सभी लोगों से अपील की गई है कि वह निर्देशों का पालन करें और शांति बनाए रखें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें