अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 डायबिटीज के मरीज फॉलो करें ये टिप्स, आसानी से ले सकते हैं मिठाई का आनंद!

Share

 त्योहार का जश्न लोग कई तरीकों से मनाते हैं लोग खासकर मिठाई का आनंद जरूर लेते हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसे में आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि दिवाली में डायबिटीज के मरीज मीठी चीजों का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं।

 फेस्टिव सीजन में हर घर में मिठाई और पकवान बनते हैं। मिठाइयों में खासकर चकली, गुजिया, लड्डू आदि तैयार किए जाते हैं। त्योहार के दौरान लोग जमकर मिठाइयां खाते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बड़ी असमंजस की स्थिति होती है कि वे मिठाई खाएं या नहीं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप दिवाली में मिठाई का आनंद ले सकते हैं और शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।

सुबह की शुरुआत ऐसे करें

अगर आपने सुबह की शुरुआत हेल्दी चीजों से करेंगे, तो आपको दिनभर इसका फायदा मिलेगा। इसलिए दिन की शुरुआत यानी ब्रेकफास्ट में होल ग्रेन्स, फ्रूट्स और सब्जियां आदि खाएं।

एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज या योग करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल तो कंट्रोल में रहता ही है, साथ ही सेहत भी बनती है। इसलिए रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

पॉर्शन कंट्रोल

अगर हेल्दी रहना है, तो हमेशा पॉर्शन कंट्रोल करें यानी की जब आपके सामने कोई टेस्टी डिश आए, तो सीमित मात्रा में खाएं। ऐसे में अचानक आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। अगर आप खाने का पॉर्शन लेवल कंट्रोल रखेंगे, तो शुगर लेवल भी कंट्रेल रहेगा। इससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

कम कैलोरी वाला खाना खाएं

त्योहार में ज्यादातर घरों में पूरी, पनीर आदि जैसी तैलिय सब्जी खाने से बचें। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। कोशिश करें कि तलने की बजाय बेक, ग्रिल आदि जैसी हेल्दी कुकिंग का सहारा लें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें