अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 देश-दुनिया की अहम खबरें:बजट में MSME पर बड़ा दांव; बारामूला में भूकंप के झटके से हिली धरती; T20 WC में भारत-PAK मैच पर ICC का बयान

Share

बांग्लादेश में भूकंप के झटके; वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दौरा किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है। वहीं उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और आगामी विश्व कप में शामिल होने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रतिक्रिया दी है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी।

बारामूला में भूकंप के झटके से हिली धरती

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। यह झटका सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोग नींद से जाग गए। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) पटन इलाके में बताया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।  प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है

बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने और MSME क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है। 

मौसम के बदले मिजाज से फिलहाल राहत नहीं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने के आसार है, क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 

पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर ICC का बयान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और आगामी विश्व कप में शामिल होने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रतिक्रिया दी है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी।

आईएमएफ के अनुमान पर एलन मस्क बोले- बदल रहा है ताकत का संतुलन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आकार लेता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान और ताजा आंकड़ों ने संकेत दिया है कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र अब धीरे-धीरे पश्चिम से पूर्व की ओर खिसक रहा है। इन आंकड़ों पर अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने आईएमएफ के जनवरी 2026 के अनुमानों पर आधारित एक चार्ट साझा करते हुए कहा कि ताकत का संतुलन बदल रहा है।

दो मिनट में पूरा बजट 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा आयकर कानून

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत करने का रोडमैप साझा किया है। ‘युवा शक्ति’ और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित इस बजट का कुल आकार लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार ने विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और मैन्युफैक्चरिंग पर सरकारी खजाना खोल दिया है, वहीं राजकोषीय अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है।

प्रो रेसलिंग लीग 2026 की ट्रॉफी हरियाणा थंडर्स के नाम

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को 5-4 से हराकर प्रो रेसलिंग लीग 2026 की ट्रॉफी जीत ली है। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा के बीच का मैच बहुत अच्छा रहा। इतने कम समय में इस टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए मैं भारतीय कुश्ती महासंघ और प्रो रेसलिंग लीग को बधाई देता हूं। इससे भविष्य में कई खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

अमेरिका के जॉर्जिया में होटल के बाहर गोलीबारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के उपनगर अटलांटा में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने एक बयान में बताया कि रविवार सुबह गोलीबारी तब हुई जब दो अधिकारियों को अटलांटा से लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्टोन माउंटेन के पास एक होटल के पते पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट मिलने पर भेजा गया था। 

श्रिया पिलगांवकर ने किया खास पोस्ट, अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में स्वीटी गुप्ता का रोल निभा रही हैं। श्रिया ने रविवार को कास्ट और प्रोडक्शन टीम के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने बताया कि उनके लिए फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है।

श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट
श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्रिया ने लिखा, ‘इट्स अ रैपअप। सेट पर इस गैंग के साथ हमेशा सबसे अच्छा समय होता है। इस टीम के साथ फिर से मिलना और स्वीटी गुप्ता के किरदार को फिर से जीना बहुत खास लगा। यह बहुत जबरदस्त होने वाली है।’

एलजी के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा बजट सत्र

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd February 2026 Updates on amar ujala

नागरिक सचिवालय जम्मू में सोमवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मार्च तक चलने वाले इस सत्र में पहले दिन उपराज्यपाल जम्मू-कश्मीर सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। 

शुरू हुए ग्रैमी अवॉर्ड 2026, रेड कार्पेट पर सबरीना और बिली इलिश ने बिखेरा जलवा

संगीत जगत के प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन शुरू हो चुका है। इवेंट में अमेरीकन सिंगर सबरीना कारपेंटर ने परफॉर्म किया है। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट किया है। वो बीते छह साल से ग्रैमी होस्ट करते आ रहे हैं। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…

GNX बना बेस्ट रैप एल्बम 

बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड केंड्रिक लैमर ने अपने नाम किया। उन्हें यह अवॉर्ड एल्बम GNX के लिए मिला।

ब्रूनो और रोज ने भी किया परफॉर्म

सबरीना के अलावा इवेंट में ब्रूनो मार्स और रोज ने भी साथ में परफॉर्म किया।

बांग्लादेश में भूकंप के झटके; वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दौरा किया

बांग्लादेश में रविवार तड़के करीब 4 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर रही। इसका केंद्र 24.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। विशेषज्ञों के मुताबिक बांग्लादेश तीन सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों, भारतीय, यूरेशियन और बर्मा के संगम पर स्थित है। इससे यहां भूकंप का खतरा अधिक बना रहता है। घनी आबादी वाला ढाका विश्व के भूकंप-संवेदनशील शहरों में शामिल है।

वर्ल्ड बैंक प्रमुख अजय बंगा ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा दौरा किया
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब और एक प्राचीन बौद्ध पुरातात्विक स्थल देखा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। रविवार को अजय बंगा अपनी पत्नी और वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खानपुर के पास जौलियन बौद्ध स्थल पहुंचे। इस मौके पर खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के वित्त सलाहकार मुजम्मिल असलम और सांसद फैसल अमीन गंडापुर ने उनका स्वागत किया। पाकिस्तान के संघीय वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।

ट्रंप सख्त…क्यूबा की तेल आपूर्ति रोकी, बातचीत का दबाव बढ़ाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसकी तेल आपूर्ति काटने और बातचीत शुरू करने का दावा किया है। मीडिया को दिए गए एक बयान में ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन क्यूबा के नेताओं के साथ संपर्क साध रहा है। हाल के हफ्तों में अमेरिका ने वेनेजुएला और मेक्सिको से क्यूबा जाने वाली तेल सप्लाई को बाधित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस आर्थिक दबाव के कारण क्यूबा समझौते की मेज पर आने को मजबूर होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें