अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

* देश-दुनिया: सर्दी का सितम जारी, बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी; ईरान में प्रदर्शन के बीच इंटरनेट बंद*

Share

बंगलूरू की कंपनी बनाएगी सेना के लिए सोलर ड्रोन; तेलंगाना में सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत,पाकिस्तान में इमरान खान समर्थक की पुलिस की कार्रवाई में मौत; मुनीर से मिले बांग्लादेशी वायुसेना प्रमुख

देश और दुनिया में एक साथ कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिरने से जल स्रोत जम गए हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं बताए हैं। उधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में निर्वासित युवराज की अपील के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, हालात बिगड़ते देख सरकार ने इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी हैं।

चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, कोहरा तो कहीं बारिश का अलर्ट; यातायात पर भी असर
देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिर गया, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नलों का पानी जम गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.8, शोपियां में माइनस 7.8, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील समेत कई जलस्रोतों के किनारे जमने लगे हैं।

कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड
कश्मीर घाटी में ठंड का असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं। लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस 24.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जम्मू क्षेत्र में ऊपरी हवाओं में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हरियाणा में जनजीवन प्रभावित
उत्तराखंड के कपकोट क्षेत्र की पिंडर घाटी में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। खाती, वाछम, बोरबलड़ा और पकुवाटॉप जैसे इलाकों में सुबह के समय पाला जम रहा है। नलों में पानी जमने से लोग धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं। उधर हरियाणा में बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। प्रदेश के नौ जिलों में शीतलहर का प्रकोप रहा और नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे का दायरा बढ़ा, यातायात पर खतरा
उत्तर और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में अगले एक हफ्ते तक घना और बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में बहुत घना कोहरा रहने की चेतावनी है। दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश ने बढ़ाई चिंता
एक ओर उत्तर भारत ठंड से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जहां 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। इससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई; पुलिस हाई अलर्ट पर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को एक ईमेल के जरिए राज्यपाल को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। 

पुलिस हाई अलर्ट पर, बढ़ाई गई राज्यपाल की सुरक्षा
राजभवन के अधिकारी ने बताया कि ‘आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। हमने डीजीपी को सूचित कर दिया है और उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है। धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60-70 केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। 


राज्यपाल बोस को धमकी ऐसे समय दी गई है, जब राज्य में सियासी तूफान उठा हुआ है। 8 जनवरी को ईडी ने सत्ताधारी टीएमसी के सोशल मीडिया हेड के ठिकानों पर छापेमारी की है। सीएम ममता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया हैं। सीएम के आरोपों पर राज्यपाल ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान में सहयोग करे। किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

: निर्वासित युवराज की अपील के बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू, तेहरान में सरकार ने बंद किया इंटरनेट
मध्य पूर्व के देश ईरान में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी तेहरान में गुरुवार रात अचानक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। यह प्रदर्शन देश के निर्वासित युवराज की अपील के बाद सामने आए, जिसके तुरंत बाद इंटरनेट और फोन सेवाएं भी बंद कर दी गईं। 

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

तुर्कमान गेट बवाल: आज जुमे की नमाज के लिए कड़े बंदोबस्त, अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी; कई रास्ते बंद
जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने पूरी पुरानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आसपास भी बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात रहेंगी। इधर, मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण पूरी तरह साफ होने तक एरिया को बंद ही रखा जाएगा। इस दौरान पूरे इलाके में तनाव पूर्ण शांति रही। 

बृहस्पतिवार को भी दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास पूरे एरिया की घेराबंदी कर पुलिस ने किसी भी आम व्यक्ति को आने नहीं दिया गया है। करीब 500 मीटर एरिया में लगभग कर्फ्यू जैसे हालात रहे। खुद मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा और अतिरिक्त आयुक्त निधिन वल्सन मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पूरे एरिया की बैरिकेडिंग की हुई है। फिलहाल आसफ अली रोड और रणजीत सिंह मार्ग पर तुर्कमान गेट जाने वाली सड़क को बंद किया हुआ है।

कर्फ्यू जैसे हालात देखकर बृहस्पतिवार को भी लोग दहशत में दिखे। इन लोगों ने मीडिया से बात करने से परहेज किया। कुछ लोगों ने बिना नाम बताए नगर निगम की कार्रवाई को गलत बताया। लोगों का कहना था कि पुलिस भी उपद्रव करने वालों के नाम पर एरिया से लड़कों को उठाकर ले जा रही है। एरिया के लोगों ने दावा किया है कि पुलिस ने अब तक 50 लोगों को उठाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी भी बेकसूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद और बड़ी मस्जिद में बृहस्पतिवार को भी नहीं अता की गई नमाज
बुलडोजर एक्शन के चलते बृहस्पतिवार को भी दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद और तुर्कमान गेट की बड़ी मस्जिद में नमाज अता नहीं की गई। हज मंजिल के साथ ही बड़ी मस्जिद मौजूद हैं। वहां पर पुलिस ने रास्ते को आम लोगों के लिए बंद किया हुआ है। ऐसे में मस्जिद में ताला ही लगा हुआ है।

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

घना कोहरा बना मुसीबत: पटना नहीं उतर सकी इंडिगो की उड़ान, वापस दिल्ली लौटी; हवाई के साथ रेल यातायात भी बेहाल
उत्तर भारत में जारी घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार आठ जनवरी की रात दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मौसम की मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहा। 

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

Global Tech Layoffs: एआई का दौर, फिर भी नौकरियों पर संकट; 2025 में टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स समेत नई तकनीक अपनाने पर जोर के बावजूद दुनियाभर की टेक कंपनियों ने 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 20 फीसदी कम छंटनी की। इस दौरान अमेरिकी कंपनी इंटेल ने दो बार में सर्वाधिक 27,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने पहली बार अप्रैल, 2025 में 22,000 और जुलाई, 2025 में 5,000 छंटनी की थी।

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

Germany: जर्मनी से 72 हजार करोड़ का होगा पनडुब्बी समझौता, दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा
जर्मनी और भारत आठ अरब डॉलर (करीब 72 हजार करोड़ रुपये) के पनडुब्बी निर्माण सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह जर्मनी के साथ भारत का सबसे बड़ा रक्षा समझौता होगा। जर्मनी पहली बार पनडुब्बी उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी करेगा। पनडुब्बियों का निर्माण जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स जीएमबीएच और भारत की सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लि. मिलकर करेंगी।

top headlines imporant big news stories of 9th january 2026 north east west south updates in hindi

China: सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों की वापसी की तैयारी, गलवां में झड़प के बाद लगे प्रतिबंध हटाने पर विचार
भारत सरकार सरकारी ठेकों में चीनी कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। वर्ष 2020 में गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद लगाए गए इन प्रतिबंधों को अब धीरे-धीरे नरम करने पर विचार किया जा रहा है। सीमा पर तनाव में कमी और बदलते वैश्विक हालात के बीच यह फैसला आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर अहम माना जा रहा है।

बंगलूरू की कंपनी बनाएगी सेना के लिए सोलर ड्रोन; तेलंगाना में सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत

भारतीय सेना जल्द ही सीमा पर सौर ऊर्जा आधारित ड्रोन से खुफिया जानकारी जुटाती नजर आएगी। सेना ने बंगलूरू की स्टार्टअप कंपनी न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज (एनआरटी) को 168 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। इसके तहत सेना को मीडियम एल्टीट्यूड पर्सिस्टेंट सर्विलांस सिस्टम नामक आधुनिक ड्रोन मिलेंगे। यह पहला मौका है जब सेना बैटरी के बजाय सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। कंपनी के सीईओ समीर जोशी के अनुसार, इसका विकास रक्षा मंत्रालय की आईडेक्स योजना के तहत किया गया है। 

सैन्य तनाव के बीच सोकोट्रा में फंसी भारतीय महिला घर लौटीं

यमन में जारी राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच पिछले कुछ सप्ताह से सोकोट्रा द्वीप में फंसी एक भारतीय महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है। यमन में भारतीय दूतावास ने बताया कि राखी किशन गोपाल को बुधवार को यमेनिया की एक विशेष उड़ान से जेद्दाह ले जाया गया और भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया। इसके बाद में गुरुवार की सुबह वह भारत लौट आईं। यमन में जारी संकट के कारण हवाई यात्राएं बाधित हैं, जिसके चलते देश के कई हिस्सों में स्थानीय और विदेशी नागरिक फंसे हुए हैं। 

मणिपुर : सशस्त्र समूहों के बीच भारी गोलीबारी, तनाव

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार की सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच भीषण गोलीबारी से फिर क्षेत्र में तनाव फैल गया। यह संघर्ष जिले के खरम वैफेई इलाके में हुआ। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उस समय शुरू हुई, जब प्रतिबंधित संगठन जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ-एस कामसन) के संदिग्ध कैडर इलाके में लगी अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने पहुंचे थे।

वहां पहले से मौजूद कुकी उग्रवादी समूहों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई और दोनों ओर से भारी फायरिंग शुरू हो गई। जेडयूएफ-एस कामसन ने कहा कि उन्होंने सुबह 7:40 बजे उन समूहों को निशाना बनाया, जो अफीम की अवैध खेती और वहां भूमिगत कैंप स्थापित करने जैसी गतिविधियों में लिप्त थे। गोलीबारी की आवाज सुनाई देने के बाद कांगपोकपी से सटे इंफाल पश्चिम के सीमावर्ती गांवों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तुरंत प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में फायरिंग रुक चुकी है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 13 तक स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने पहले दिन में इन याचिकाओं पर सुनवाई तय की थी, लेकिन फिर कहा कि वह मंगलवार को कार्यवाही फिर से शुरू करेगी।

चुनाव आयोग की ओर से वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी मामले में अपनी दलीलें फिर से पेश करने वाले थे। 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने पीठ को बताया था कि उसके पास मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) करने की शक्ति और क्षमता है, साथ ही यह सुनिश्चित करना संवैधानिक कर्तव्य है कि किसी भी विदेशी को मतदाता के रूप में पंजीकृत न किया जाए। बिहार समेत कई राज्यों में एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं में आयोग की शक्तियों के दायरे, नागरिकता और मतदान के अधिकार पर महत्वपूर्ण सांविधानिक प्रश्न उठाए गए हैं। 

तेलंगाना में छात्रों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 4 की मौत

तेलंगाना में दोस्त का जन्मदिन मना कर लौट रहे पांच छात्रों की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बृहस्पतिवार तड़के रंगारेड्डी जिले के मिर्जागुड़ा के पास हुए इस हादसे में कार सवार चार छात्रों की मौत हो गई और एक छात्रा घायल हो गई। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मोकिला पुलिस थाने इलाके में सुबह करीब 1.30 बजे हुआ। मृतकों में चार बीबीए और एक इंजीनियरिंग का छात्र था, जिसका जन्मदिन था वह छात्र भी हादसे में मारा गया।

मनी लॉन्ड्रिंग में ग्रीन बिलियंस के सीईओ गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 47.32 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में द ग्रीन बिलियंस लि. के सीईओ प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया है। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रतीक को मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 9 जनवरी तक ईडी की हिरासत में सौंपा है। जांच में सामने आया है कि प्रतीक ने सरकारी इकाई ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लि. से 50 करोड़ का ऋण धोखाधड़ी से हासिल कर दूसरे कामों में लगा दिया, जिससे बीईसीआईएल को नुकसान हुआ। ईडी का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज से यह लोन लिया गया और प्रोजेक्ट स्थल पर कोई काम नहीं हुआ। यह रकम निजी खर्चों, लग्जरी गाड़ियों और मुंबई-दिल्ली में महंगे मकानों पर खर्च की गई। 

पाकिस्तान में इमरान खान समर्थक की पुलिस की कार्रवाई में मौत; मुनीर से मिले बांग्लादेशी वायुसेना प्रमुख

पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के खिलाफ सेना और सरकार की दमनपूर्वक कार्रवाई जारी है। ताजा घटना में पंजाब पुलिस की कार्रवाई में एक पीटीआई समर्थक की मौत हो गई है। पीटीआई ने यह दावा किया है। दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पीटीआई विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। उससे पहले पंजाब पुलिस की कार्रवाई में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक समर्थक की गुरुवार को मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य को गिरफ्तार किया गया।

हालांकि पंजाब पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार करने से इनकार किया और यह भी कहा कि खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक की मौत में उसकी कोई भूमिका नहीं है। खान की पार्टी ने दो साल पहले आम चुनावों में ‘चुराए गए जनादेश’ के विरोध में 8 फरवरी को एक बड़े प्रदर्शन की घोषणा पहले ही कर दी है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं, जब उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद खान के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

मुनीर से मिले बांग्लादेशी वायुसेना प्रमुख, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर की चर्चा

बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुख हसन महमूद खान ने गुरुवार को पाकिस्तान के मुख्य रक्षा बल प्रमुख (सीडीएफ) आसिम मुनीर से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। यह बैठक रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर्स में हुई। बैठक में आपसी हितों से जुड़े मुद्दों, क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और रक्षा व सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की सशस्त्र सेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग, प्रशिक्षण आदान-प्रदान और रक्षा संबंधों को और सुदृढ़ करने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, मुनीर ने बांग्लादेश के साथ दीर्घकालिक और मजबूत रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। हसन महमूद खान ने इस्लामाबाद स्थित नौसेना मुख्यालय में पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख नवीद अशरफ से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें