मशहूर कंपनी नेस्ले ने अपने CEO लॉरेंट फ्रीक्स को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई उस इंटरनल जांच के बाद की गई, जिसमें सामने आया कि उनका अपनी पीए(PA) के साथ अफेयर था। कंपनी का कहना है कि यह कदम उसके कोड ऑफ बिजनेस कंडस्ट (Code of Business Conduct) के उल्लंघन के कारण उठाया गया।
नेस्ले ने बयान जारी करस्पष्ट किया कि, लॉरेंट फ्रीक्से के इस रिश्ते के बारे में कंपनी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं ये सीधे तौर पर नियमों के खिलाफ है। कंपनी के चेयरमैन पॉल बल्के और लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पाब्लो इस्ला ने जांच की निगरानी की। इस दौरान बाहर के वकीलों की भी मदद ली गई। पॉल बल्के ने कहा कि ये कदम जरूरी था, क्योंकि नेस्ले के मूल्य और नियम हमारे लिए सबसे अहम हैं। हम लॉरेंट फ्रीक्स को उनकी लंबी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं।नेस्ले ने अब फिलिप नवरातिल को CEO को नियुक्त किया है। नवरातिल इससे पहले कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कॉफी स्ट्रैटजिक बिजनेस यूनिट के हेड थे।
किटकैट, मैगी और नेसकैफे कॉफी जैसे फेमस उत्पाद की निर्मात कंपनी नेस्ले ने सोमवार को एक बयान में कहा, लॉरेंट फ्रीक्स का इस्तीफा एक अघोषित रोमांटिक संबंध की जांच के बाद हुआ, जिसने नेस्ले की व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन किया था। लॉरेंट को हटाने के तुरंत बाद, नेस्ले कंपनी ने एक नए सीईओ की नियुक्ति भी कर दी है। नेस्ले द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिलिप नवरातिल अब कंपनी के नए CEO हैं।
Laurent Freixe: कौन हैं लॉरेंट फ्रीक्स
पेरिस में जन्में 63 वर्षीय फ्रीक्स लॉरेंट का नेस्ले के साथ रिश्ता दशकों पुराना है और उन्हें कंपनी के दिग्गजों में से एक माना जाता था। वह 1986 में फ्रांस से नेस्ले में शामिल हुए और 2014 तक यूरोप में कंपनी की पूरी कमान संभाली। लॉरेंट ने लंबे समय तक कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और कंपनी को और आगे बढ़ाया। लेकिन अब एक जूनियर के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। जिसके कारण उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल नेस्ले के शेयर की कीमत में लगभग एक-चौथाई की गिरावट आई, जिससे स्विट्ज़रलैंड में चिंताएँ बढ़ गईं। दरअसल, जर्मनी में पेंशन फंड इस कंपनी में भारी निवेश करते हैं। नेस्ले के ब्रांडों में पुरीना डॉग फूड, गेरबर बेबी फूड, नेस्क्विक चॉकलेट-फ्लेवर्ड ड्रिंक और मैगी बुउलॉन क्यूब्स भी शामिल हैं।





