अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 फिल्म ‘वार मशीन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया

Share

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग एक्शन-साइंस फिक्शन फिल्म ‘वार मशीन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. एलेन रिचसन एक कम्बैट इंजीनियर के रोल में जानलेवा मिशन का सामना करते दिख रहे हैं, जहां ट्रेनिंग अचानक असली जंग में बदल जाती है

छह फुट तीन इंच हाइट. 90 किलो. लेकिन किरदार को बहुत ही तगड़ दिखना था इसलिए 14 किलो वजन बढ़ाया और बन गया ओटीटी की दुनिया का सबसे चहेता कैरेक्टर रीचर. जी हां हम बात कर रहे हैं एलन रिचसन (Alan Ritchson) की जिन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के रीचर के कैरेक्टर से दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की है. अब वो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की अगली फिल्म ‘वॉर मशीन ‘ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, आइए जानते हैं कैसा है ट्रेलर और रिचनस ने कहां बाजी मारी.

Latest and Breaking News on NDTV

वॉर मशीन ट्रेलर

ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते नई फिल्में आती हैं, लेकिन कभी-कभी कोई एक ट्रेलर ऐसा आ जाता है जो बाकी सब पर भारी पड़ जाता है. नेटफ्लिक्स  ‘वॉर मशीन’ उन्हीं में से एक है. ट्रेलर की शुरुआत जैसे ही होती है, माहौल में टेंशन घुल जाती है. घना जंगल, बारिश, कीचड़ से सने चेहरे और हथियार थामे दौड़ते सैनिक. देखते-देखते ट्रेनिंग मिशन असली जंग में बदल जाता है और स्क्रीन पर ऐसा सस्पेंस बनता है कि पलक झपकाने का भी मन नहीं करता. एक्शन, डर और रहस्य का ये मेल इसे आम मिलिट्री फिल्म से अलग बना रहा है. साफ है कि नेटफ्लिक्स इस बार दर्शकों को पूरी तरह सीट से बांधे रखने की तैयारी में है.

Latest and Breaking News on NDTV

वॉर मशीन स्टोरी

फिल्म की कहानी अमेरिकी आर्मी रेंजर्स की सबसे मुश्किल ट्रेनिंग से शुरू होती है. एक एलीट टीम को फाइनल टेस्ट के लिए जंगल में भेजा जाता है. सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा होता है, तभी अचानक अंधेरे के बीच एक अनजान, हाई-टेक और जानलेवा ताकत उनका पीछा करना शुरू कर देती है. ये कोई साधारण दुश्मन नहीं, बल्कि ऐसी घातक तकनीक है जो इंसानों से कई गुना तेज, ज्यादा समझदार और पूरी तरह बेरहम है. अब सैनिकों के पास सिर्फ दो रास्ते हैं, या तो लड़ो, या खत्म हो जाओ. इसी सर्वाइवल गेम में असली थ्रिल छिपा है.

परदे का तगड़ा रीचर

28 नवंबर 1982 को नॉर्थ डकोटा में जन्मे 43 वर्षीय रिचसन अपने डील-डौल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. उनकी हाइट छह फुट तीन इंच है. उनके डील-डौल की वजह से ही उन्हें रीचर का कैरेक्टर मिला और उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. रीचर का कैरेक्टर ली चाइल्ड की लोकप्रिय किताबों पर आधारित है और ये अमेजन प्राइम वीडियो की हिट एक्शन थ्रिलर सीरीज है. इस रोल के लिए उन्होंने 30 पाउंड मसल्स बढ़ाए थे, जो किताबों के विशालकाय नायक से काफी मिलता-जुलता है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें