महाकाल को लगा रंग, मंदिर में होली शुरू, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया होलिका दहन
महाकाल को लगा रंग, मंदिर में गुलाल अर्पित कर होली शुरू

भगवान महाकाल की नगरी में होली का पर्व आज शाम से शुरू हो गया. बाबा महाकाल की प्रसिद्ध शाम की आरती के दौरान भक्तों ने सीमित मात्रा में भगवान को गुलाल अर्पित कर होली पर्व की औपचारिक शुरुआत की. मंदिर के मुख्य पुजारी ने भगवान महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर लाल-पीले गुलाल चढ़ाए. आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल छा गया. भक्तों ने जयकारे लगाए और होली के गीत गाए. मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रांगण में पारंपरिक होलिका दहन किया गया. हजारों श्रद्धालु इस पावन अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहले से ही जुटे थे.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सपत्नी किया होलिका दहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर होली पर्व की पूर्व संध्या पर पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने सपत्नीक होलिका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गौ-काष्ठ की होलिका का दहन किया. इस दौरान पूरा निवास परिसर पवित्र मंत्रों से गूंज उठा. सीएम ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस अनुष्ठान को बेहद श्रद्धा के साथ संपन्न किया. होलिका दहन के बाद उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं.
इंदौर राजवाड़ा पर जली सरकारी होली, सदियों पुरानी होलकर परंपरा
होली के पावन अवसर पर आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर सबसे पहले सरकारी होलिका दहन किया गया. होलकर राजवंश की यह सदियों पुरानी परंपरा है कि राजवाड़ा की होलिका दहन के बिना पूरे शहर में कहीं भी होलिका नहीं जलाई जाती. विधिवत पूजन-अर्चन के साथ राजवाड़ा पर होलिका दहन सम्पन्न हुआ. हजारों की संख्या में शहरवासी इस ऐतिहासिक क्षण में शामिल हुए. प्राचीन मान्यता के अनुसार राजवाड़ा की इस अग्नि से ही पूरे इंदौर शहर की अन्य होलिकाएं जलाई जाती हैं. होलकर राजवंश की इस परंपरा ने एक बार फिर शहर को जोड़कर रखा. होलिका दहन के बाद अब पूरे इंदौर में होली की रौनक शुरू हो गई है.
सीवर टैंक में दम घुटने से दो निगम कर्मचारियों की मौत
इंदौर में चोइथराम मंडी गेट पर सोमवार को सफाई अभियान के दौरान हादसा हो गया. सीवर टैंक के चैंबर में उतरे दो निगम कर्मचारियों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई. मशीन से सफाई के बाद टैंक में गिरे पार्ट को निकालने दोनों कर्मचारी उतरे थे. टैंक में भरी जहरीली गैस ने दोनों को घेर लिया. रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. दोनों को बचाने के लिए उतरे एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राजेंद्र नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. निगम अधिकारियों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिवारों में मातम छा गया है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों की कार्यकारिणी
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों- जबलपुर ग्रामीण, श्योपुर, कटनी शहर और बड़वानी की जिला कार्यकारिणी घोषित की है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की गाइडलाइन के अनुसार बड़े जिलों में 51 और छोटे जिलों में 31 से ज्यादा सदस्य नहीं रखे जाएंगे. मार्च में सभी जिलों की कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा 88 नगर अध्यक्ष और 21 मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए. ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई हैं.
इंदौर में पुत्र हंता होलिका का आयोजन
इंदौर में 4 साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या करने वाली 11 महिलाओं और एक सेठ के खिलाफ विरोध स्वरूप “पुत्र हंता होलिका” का आयोजन किया जा रहा है. यह विशेष होलिका दहन महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में किया जाएगा. पुरुषों के लिए लड़ाई लड़ने वाली संस्था पौरूष इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसमें जघन्य हत्याकांड में शामिल महिलाओं के कुत्सित कृत्यों के प्रतीक रूप में होलिका दहन किया जाएगा..
ग्वालियर में 965 स्थानों पर होलिका दहन
ग्वालियर में आज कुल 965 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा. प्रमुख होलिका दहन सराफा बाजार, अचलेश्वर महादेव मंदिर, मोटे गणेश मंदिर और करौली माता मंदिर में होंगे. सराफा बाजार में 25 फीट ऊंची होलिका तैयार की गई है, जिसे 25 हजार कंडों से बनाया गया है और होलिका की गोद में प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित की गई है. रात में रंगारंग कार्यक्रम के साथ होलिका दहन होगा, जिसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे.
रतलाम: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, 12 परीक्षार्थियों पर एफआईआर
रतलाम में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. 12 परीक्षार्थियों पर अनुचित लाभ पाने का आरोप लगा है. यह मामला भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने दर्ज किया है. परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक शहर के रतलाम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई थी. सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारी चयन आयोग के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. अब रतलाम औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच करेगी.
कागदीपुरा मस्जिद के बाहर शिया समुदाय ने ईरान हमले के विरोध में प्रदर्शन
इंदौर में देर रात कागदीपुरा मस्जिद के बाहर शिया समुदाय ने ईरान हमले के विरोध में प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुईं. देशभर में लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने संवेदनशील मुस्लिम इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस ने शिया समुदाय को चेतावनी दी है कि ऐसा कोई प्रदर्शन न करें जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर देश विरोधी धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी.
बड़वानी: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए 16 योजनाओं को दी मंजूरी
बड़वानी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों और कृषि विकास से जुड़ी अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिंचाई परियोजनाओं की वजह से निमाड़ क्षेत्र को सबसे अच्छी खेती के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री अलग-अलग अंचलों में कृषि कैबिनेट आयोजित कर किसानों के बीच नीतियां बना रहे हैं. इस दौरान 6 विभागों की 16 योजनाओं पर फैसले लिए गए और कई नई सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई.
भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम धमकी
भोपाल में पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम धमकी मिली. यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ते ने जांच की.19 फरवरी को भी इसी तरह की धमकी आई थी, जो बाद में अफवाह साबित हुई थी.
कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे सीएम मोहन यादव, पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह का जाना हाल
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का हालचाल जाना. राव राजकुमार सिंह कैंसर के इलाज के चलते अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सीएम ने डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली और परिवारजनों से भी मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि राव राजकुमार सिंह जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटें.
उज्जैन चंद्र ग्रहण के चलते श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्था में बदलाव
उज्जैन मंगलवार (फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा) को श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार चंद्र ग्रहण के कारण श्री महाकालेश्वर मंदिर की पूजा पद्धति में परिवर्तन रहेगा शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा बताया गया कि सायं 6:32 से 6:46 तक रहने वाले इस 14 मिनट के ग्रहण का वेद काल सुबह सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा. वेद काल के कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया जाएगा. ग्रहण समाप्त होने के पश्चात मंदिर में शुद्धिकरण,भगवान का स्नान पूजन के पश्चात भोग अर्पित कर संध्या आरती संपन्न की जाएगी.
पचमढ़ी आर्मी कैंट के लकड़ी गोदाम में भीषण आग, मचा हड़कंप
नर्मदापुरम. पचमढ़ी के आर्मी कैंट क्षेत्र स्थित एमईएस के लकड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लकड़ी का सामान जलने लगा. आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है. सूचना मिलते ही पचमढ़ी पुलिस और मिलिट्री के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. साडा फायर ब्रिगेड और मिलिट्री के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. राहत की बात है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.
सीधी के मोहन रेंज में बढ़ी बाघों की चहलकदमी, तीन बाघ, दो बाघिन और उनके पाँच शावक कैमरे में कैद
सीधी के मोहन रेंज में बाघों की चहलकदमी बढ़ गई है. तीन बाघ, दो बाघिन और उनके पाँच शावक जंगल में घूम रहे हैं. संजय टाइगर रिजर्व के मोहन रेंज में वर्षों बाद बाघों की गतिविधि देखी गई है. सफेद बाघ मोहन के जाने के बाद यह इलाका वीरान हो गया था. बाघों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभाग ने एक बाघ और बाघिन को छोड़ा. अब यहां उनके शावक भी दिखाई दे रहे हैं. विभाग अब मोहन रेंज में सफारी शुरू करने की तैयारी कर रहा है और बाघों की निगरानी कर रहा है. मोहन रेंज संजय टाइगर रिजर्व का नॉन-टूरिज्म क्षेत्र है.
आज का पूरा शेड्यूल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिनभर के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 8:50 बजे – जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल, ईदगाह हिल्स पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. सुबह 10:30 बजे -बड़वानी के नागलवाड़ी स्थित भिलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. सुबह 11:00 बजे – कृषि कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद कृषि एवं जनजातीय विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. सुबह 11:50 बजे – नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 269वीं बैठक में भाग लेंगे. दोपहर 12:00 बजे – कैबिनेट ब्रीफिंग करेंगे. दोपहर 2:00 बजे – बड़वानी में आयोजित भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे. शाम 5:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
कृषक कल्याण वर्ष में बड़ी पहल: नागलवाड़ी में लगेगी कृषि कैबिनेट, पूरी सरकार गांव में करेगी मंथन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष के तहत बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल ग्राम नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट आयोजित करेंगे. करीब 6 हजार आबादी वाले इस गांव में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल दिनभर मौजूद रहेगा और अन्नदाताओं के हित में अहम फैसले लिए जाएंगे. कैबिनेट से पहले सभी मंत्री 800 साल पुराने भिलट देव मंदिर में दर्शन करेंगे. कार्यक्रम में किसानों और प्रबुद्धजनों से संवाद, कृषि व जनजातीय कल्याण पर प्रदर्शनी तथा जुलवानिया के भगोरिया हाट में सहभागिता भी होगी. पूरे आयोजन में जनजातीय परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिलेगी.
मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: मछली नीति पर मुहर, उड़द पर ₹600 बोनस, सरसों को भावांतर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार अपनी पहली कृषि कैबिनेट में किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाने जा रही है. बैठक में मछली उत्पादन की नई नीति को मंजूरी दी जाएगी, जिसके तहत मछली उत्पादकों को 40 फीसदी तक सब्सिडी देने का प्रावधान होगा. कृषि वर्ष 2026-27 में यह सरकार का दूसरा बड़ा किसान हितैषी फैसला माना जा रहा है. इससे पहले सरकार उड़द पर प्रति क्विंटल ₹600 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर चुकी है. साथ ही सरसों उत्पादकों को भी भावांतर योजना का लाभ देने का ऐलान किया गया है.
भोपाल: पूर्व IAS नियाज खान का बयान ‘खामनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ, इस्लाम का एक ही शेर ईरान’
भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और उपन्यासकार Niyaz Khan ने ईरान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने Israel और United States पर ईरान के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का आरोप लगाया. ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की मौत को लेकर नियाज खान ने विवादित बयान देते हुए कहा कि “खामनेई को मरवाने में Saudi Arabia का हाथ है.” हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत नहीं किए. नियाज खान ने आगे कहा कि “इस्लामिक देशों में अगर कोई मजबूत और मुखर देश है तो वह Iran है. ईरान इस्लाम का शेर है और उसने हमेशा पश्चिमी दबाव का सामना किया है.” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. जहां कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे गंभीर आरोप मानते हुए संयम बरतने की बात कह रहे हैं.
इंदौर में बड़ा हादसा: सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो सफाईकर्मियों की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. चोइथराम मंडी गेट के पास सीवर लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी सीवर चैंबर के अंदर उतरकर सफाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक जहरीली गैस फैल गई. गैस का असर इतना तेज था कि दो कर्मचारियों की मौके पर ही हालत बिगड़ गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सीवर के अंदर जमा जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ.
बुरहानपुर में शोक की लहर: अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के निधन की खबर सामने आने के बाद बुरहानपुर में शोक की लहर फैल गई. शहर का माहौल गमगीन हो गया और मुस्लिम समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया. शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय एक मंच पर नजर आए. लोगों ने हाथों में खामेनेई की तस्वीरें लेकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहर की कई मस्जिदों में विशेष दुआओं का आयोजन किया गया और खामोशी के बीच शोक संदेश पढ़ा गया. सभा के दौरान शिया समाज के इमाम मोहम्मद हसन ने अपने संबोधन में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और समुदाय से एकजुट रहने की अपील की. समुदाय के लोगों ने इसे “उम्मत का बड़ा नुकसान” बताया. वक्ताओं ने कहा कि यह समय धैर्य और सब्र का है, लेकिन भावनाओं में आक्रोश भी साफ दिखाई दिया. पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन की नजर बनी रही, जबकि लोगों ने शांति और एकता बनाए रखने की अपील भी की.
दतिया पहुंचे मनीष सिसोदिया, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन; बोले मां की कृपा से नाकाम हुईं साजिशें
दतिया में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पहुंचे. उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मां के दर्शन किए. इसके बाद वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि मां की कृपा से उनके खिलाफ रची गई सभी साजिशें नाकाम हुईं. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सच की जीत हुई है. उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला.
भोपाल में 1500 जगहों पर होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की धूम; 2000 पुलिसकर्मी और ड्रोन से कड़ी निगरानी
भोपाल में आज करीब 1500 स्थानों पर होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत हो रही है. चंद्र ग्रहण के कारण अधिकांश जगहों पर आज रंग खेलने का कार्यक्रम नहीं रखा गया है. शहर में रंग-गुलाल के साथ होली 4 मार्च को मनाई जाएगी. अलग-अलग इलाकों से भव्य चल समारोह निकलेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है. हर प्रमुख चौराहे पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. शहरभर में चेक पॉइंट बनाकर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है. हुड़दंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी.
भोपाल में एम्स कॉलेज को बम उड़ाने की धमकी मिली
All India Institute of Medical Sciences Bhopal को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गई. अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. पूरे कैंपस की सघन तलाशी ली गई, हालांकि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने धमकी देने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. साइबर टीम भी अलर्ट पर है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Add comment