अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को दिलाई जीत तो झूमे असदुद्दीन ओवैसी*

Share

भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, जिसमें मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई दी।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला गया टेस्ट मैच सिर्फ 6 रन से जीत लिया। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का रहा, जिन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए थे जबकि इंग्लैंड को 35 रनों की जरूरत थी। भारत ने 28 रनों पर ही चार विकेट गिरा दिए। इस तरह टीम मुकाबले को जीतने में सफल रही। मोहम्मद सिराज ने इसमें तीन विकेट लिए।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैदराबाद के हैं। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सिराज को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमेशा जीतने वाले मोहम्मद सिराज! जैसा कि हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!

सिराज सीरीज के सबसे सफल बॉलर सिराज

मोहम्मद सिराज इस एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने सीरीज के सभी 5 मुकाबले खेले। इस दौरान 185.3 ओवर की गेंदबाजी की। सिराज ने 23 बल्लेबाजों को आउट किया। वह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस दौरान दो बार पारी में 5 विकेट झटके। इंग्लैंड को जोश टंग 19 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर भी फेंके। इससे उनकी फिटनेस का भी पता चलता है।

यह सीरीज भले ही 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई लेकिन टीम इंडिया ने पूरी तरह दबदबा बनाकर रखा। पहले टेस्ट में भी पहले चार दिन भारतीय टीम आगे थे। आखिरी टेस्ट इंग्लैंड को जीत मिली। लॉर्ड्स पर खेले गए मुकाबले में भी आखिरी दिन भारत को हार मिली। इंग्लैंड ने जैसे-तैसे मुकाबला अपने नाम किया। ओल्ड ट्रैफर्ड ने इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाया था। लेकिन दूसरी पारी में भारत की तरफ से तीन शतक लगे और इंग्लैंड खाली हाथ रह गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें